The Paradise Collection: तेलुगु सिनेमा की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर लगातार सुर्खियां बटोर रही है. नानी और राघव जुयाल स्टारर इस फिल्म को बिना ट्रेलर रिलीज किया गया था, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों की दिलचस्पी कम नहीं हुई. शुरुआती दिनों में शानदार कमाई करने के बाद फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये के क्लब में भी जगह बना ली है.
तीसरे दिन भी जारी रही कमाई की रफ्तार
नानी और राघव जुयाल की ‘द पैराडाइज’ ने सिनेमाघरों में दमदार शुरुआत की थी. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 11.60 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि पहले दिन इसका कलेक्शन 34.65 करोड़ रुपये रहा. दूसरे दिन फिल्म ने 14.90 करोड़ रुपये जुटाए. तीन दिनों में तेलुगु वर्जन से 65.99 करोड़, हिंदी से 4.70 करोड़ और तमिल से 1.62 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई.
तीसरे दिन 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई
तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी रही. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रविवार रात 8:30 बजे तक ‘द पैराडाइज’ ने 11.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था और इसकी ऑक्यूपेंसी 28.9 प्रतिशत दर्ज की गई. इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 72.31 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म
भारत के अलावा दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी ‘द पैराडाइज’ का प्रदर्शन चर्चा में है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड करीब 70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि दूसरे दिन तक इसकी कुल वैश्विक कमाई 98.50 करोड़ रुपये पहुंच गई थी. वीकेंड के दौरान फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और इस तरह यह क्लब में शामिल हो गई.
देखिए टॉप 10 की लिस्ट
1. पेद्दी- 323.7 करोड़
2. मना शंकरा वारा प्रसद गारू- 300.79 करोड़
3. इरुमुडी- 242.83 करोड़
4. द राजा साब- 206.57 करोड़
5. द पैराडाइज- 100 करोड़ से ज्यादा (रनिंग)
6. मां इंटि बंगारम- 100.96 करोड़
7. उस्ताद भगत सिंह- 97.25 करोड़
8. अनगनगा ओका राजू- 83.85 करोड़
9. लेनिन- 68.93 करोड़
10. डकैत- 56.88 करोड़
2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्मों में शामिल
‘द पैराडाइज’ ने कमाई के मामले में 2026 की तेलुगु फिल्मों की लिस्ट में भी अपनी जगह बनाई है. रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने सामंथा रुथ प्रभु की ‘मां इंटि बंगारम’ के 100.96 करोड़ रुपये के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इसके बाद फिल्म इस साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों में शामिल हो गई है.
देखिए टॉप 10 की लिस्ट
1. पेद्दी- 244.27 करोड़
2. मना शंकर वारा प्रसाद गारू- 218.47 करोड़
3. इरुमुडी- 174.45 करोड़
4. द राजा साब- 146.04 करोड़
5. द पैराडाइज- 70.95 करोड़
6. उस्ताद भगत सिंह- 72.38 करोड़
7. मां इंटि बंगारम- 62 करोड़
8. अनगनगा ओका राजू- 53.9 करोड़
9. लेनिन- 49.31 करोड़
10. चेन्नई लव स्टोरी- 38.31 करोड़
इंडिया बॉक्स ऑफिस पर भी बनाया रिकॉर्ड
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी नानी की फिल्म ने मजबूत प्रदर्शन किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तेलुगु फिल्मों की कमाई के मामले में ‘उस्ताद भगत सिंह’ के 72.38 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. शुरुआती आंकड़ों के आधार पर ‘द पैराडाइज’ अब 2026 में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है.
ये भी पढ़ें: 2026 में बॉलीवुड का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, इन 7 फिल्मों ने 200 करोड़ क्लब में मारी एंट्री