2026 में बॉलीवुड का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, इन 7 फिल्मों ने 200 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

बॉक्स ऑफिस के लिहाज से 2026 बॉलीवुड के लिए अब तक काफी दिलचस्प रहा है. बड़े सितारों से सजी फिल्मों के साथ-साथ फ्रेंचाइजी और अलग-अलग जॉनर की फिल्मों ने भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा.

bollywood-highest-grossing-films-2026-200-crore-club-list
Image Source: Social Media

बॉक्स ऑफिस के लिहाज से 2026 बॉलीवुड के लिए अब तक काफी दिलचस्प रहा है. बड़े सितारों से सजी फिल्मों के साथ-साथ फ्रेंचाइजी और अलग-अलग जॉनर की फिल्मों ने भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा. कई फिल्मों ने 200 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड आंकड़े को पार किया है. आइए नजर डालते हैं इस साल की उन फिल्मों पर, जिन्होंने कमाई के मामले में खास जगह बनाई.

धुरंधर 2 

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में सबसे ऊपर है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया. सैकनिल्क के अनुसार, करीब 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 1186.32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1850.85 करोड़ रुपये रहा.

बॉर्डर 2

सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर ‘बॉर्डर 2’ ने भी दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ बनाई. देशभक्ति की कहानी पर आधारित इस फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा कमाई की. कोईमोई के मुताबिक, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 362.76 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 485.3 करोड़ रुपये रहा.

हनुमान अंश

माइथोलॉजी ड्रामा ‘हनुमान अंश’ भी 2026 की सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 369.37 करोड़ रुपये की कमाई की. कोईमोई के अनुसार, इसका इंडिया नेट कलेक्शन 288.18 करोड़ रुपये रहा. फिल्म को इस साल की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में भी गिना जा रहा है.

मिर्जापुर द मूवी

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की कहानी को बड़े पर्दे पर आगे बढ़ाने वाली ‘मिर्जापुर द मूवी’ को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया. कोईमोई के मुताबिक, इसका इंडिया नेट कलेक्शन 226.12 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 321.1 करोड़ रुपये रहा.

भूत बंगला 

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. हॉरर-कॉमेडी ड्रामा वाली इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने भारत में 199.23 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 292.64 करोड़ रुपये तक पहुंची.

धमाल 4 

अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी की ‘धमाल 4’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. कॉमेडी ड्रामा फिल्म ने दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ कमाई के मामले में भी मजबूत आंकड़े दर्ज किए. कोईमोई के मुताबिक, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 177.92 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 236.43 करोड़ रुपये रहा.

आवारापन 2 

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘आवारापन 2’ को भी दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली. फिल्म में इमरान हाशमी के पुराने अंदाज को लेकर फैंस के बीच खास दिलचस्पी देखने को मिली. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने भारत में 156.12 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 217.64 करोड़ रुपये रहा. इसे 2026 की ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में भी शामिल किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर The Vvaan का कमाल, ओपनिंग डे पर इतनी हुई कमाई, बनाए कई रिकॉर्ड