Suryakumar Yadav की दक्षिण अफ्रीका में बड़ी चुनौती, जानिये कितनी तैयार है टीम इंडिया

IND vs SA T 20 Series रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के साथ अपनी बल्लेबाजी से टीम मैनेजमेंट को प्रभावित किया था. वहीं, सूर्य कुमार यादव अगर यह सीरीज जीतने में कामयाब हुए तो यह बड़ी बात होगी.

Suryakumar Yadav की दक्षिण अफ्रीका में बड़ी चुनौती, जानिये कितनी तैयार है टीम इंडिया

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क: टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के दौर पर है और रविवार (10 दिसंबर) को टी-20 सीरीज का पहला खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका के डरबन में खेला जाने वाला यह यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा. भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. भारतयी टीम का वर्ष 2023 का यह अंतिम विदेशी दौरा है.

यहां पर बता दें कि सूर्यकुमार यादव बतौर कप्तान पहली बार विदेशी जमीन पर टी-20 टीम की अगुवाई कर रहे हैं. ऐसे में उनके सामने बड़ी चुनौती है. भारतीय टीम ने हाल ही में घरलू मैदानों पर ऑस्ट्रेलिया को 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में 4-1 से हराया है. इससे टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं. रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के साथ अपनी बल्लेबाजी से टीम मैनेजमेंट को प्रभावित किया था.

वहीं, सूर्य कुमार यादव अगर यह सीरीज जीतने में कामयाब हुए तो यह बड़ी बात होगी. कुल मिलाकर यह सूर्यकुमार यादव के लिए बड़ी और अहम चुनौती है.  

यहां पर बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 की पूर्व संध्या पर यानी रविवार को कहा कि विश्व कप की हार निराशाजनक थी और इसे भुला पाना काफी मुश्किल है. साथ ही सूर्यकुमार यादव ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मिली जीत मनोबल बढ़ाने वाली थी.

खुलकर खेलें सीरीज

सूर्यकुमार यादव ने अपने खिलाड़ियों से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में टीम को निर्भीक क्रिकेट खेलने की बात कही है. खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्भीक क्रिकेट खेला और हमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐसा ही खेलने की जरूरत है. सूर्य कुमार यादव ने कहा कि खिलाड़ी वैसा ही क्रिकेट खेले जैसा वे फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलते हैं.

कैसी है डरबन की पिच

डरबन की पिच को बल्लेबाजों की पिच माना जाता है. बावजूद इसके यहां पर उच्चतम स्कोर 170 रन है. पिच के मद्देनजर टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग को प्राथमिकता देगी. इसकी वजह यह है कि इस  पिच पर रनों का पीछा करना आसान होता है. बॉलर्स को इस पिच पर अच्छा बाउंस मिलता है, इसलिए टॉस जीतकर टीमें बल्लेबाजी ही चुनती हैं. 

कहां देख सकेंगे मैच

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट से बजे शुरू होगा. इस मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव ब्रॉडकास्ट देख सकेंगे, वहीं, भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

भारत की संभावित प्लेइंग11

यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

रीज़ा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टियन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, लिज़ाद विलियम्स और तबरेज़ शम्सी