नई दिल्ली, नेशनल डेस्क: एक ओर उत्तर भारत में ठंड के साथ-साथ अब कोहरे ने भी दस्तक दे दी है तो वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश का दौर लगातार जारी है. इस बीच दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले हफ्ते से कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है. ठंड और कोहरने की वजह से आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इस बीच बढ़ती ठंड के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार और पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कोहरे का असर और बढ़ेगा.
शीत लहर की दस्तक जल्द
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, दिसंबर के दूसरे पखवाड़ में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ठंड जोरदार दस्तक दे सकती है. दिसंबर के अंतिम सप्ताह में उत्तर भारत के लोगों का ठंड से ठीकठाक सामना हो सकता है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक उत्तर भारत के समस्त इलाके भीषण ठंड के साथ शीत लहर की चपेट में होंगे.
11 दिसंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज
IMD ने पूर्वानुमान लगाया है कि उत्तर भारत में 10 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम एजेंसी ने कहा कि 11 दिसंबर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में मौसम बदल जाएगा, IMD ने आगामी 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना है. उधर, दिल्ली-एनसीआर में अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी. साथ ही कोहरे का असर भी दिखाई देना शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग के मुताबि, सोमवार 11 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी. कुल मिलाकर अगले सप्ताह से दिल्ली-एनसीआर में ठंड और बढ़ेगी.
दक्षिण में होगी बारिश
उधर, स्काईमेट वैदर के अनुसार, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में आगामी 24 घंटे के दौरान हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं. इसके साथ ही तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभावना है. इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं.