PM Modi X Post: नवरात्रि पर PM मोदी का खास संदेश! मां अंबिका को किया नमन!

PM Modi Navratri Post: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर संस्कृत श्लोक साझा कर मां अंबिका को नमन किया. पीएम ने कहा कि मां की शक्ति से पूरा संसार संचालित होता है और उनमें सभी देवताओं की शक्तियां समाहित हैं. साथ ही उन्होंने मां से सभी के कल्याण की कामना की.

Bharat 24

PM Modi Navratri Post: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां अंबिका को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ नमन किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संस्कृत श्लोक साझा करते हुए मां से सभी के कल्याण की कामना की. प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में मां अंबिका की दिव्य शक्ति का उल्लेख किया और बताया कि उनकी शक्ति से पूरा संसार संचालित होता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में मां अंबिका को ऐसी परम शक्ति बताया, जिसमें सभी देवताओं की शक्तियां समाहित हैं. उन्होंने कहा कि देवता और महर्षि भी मां अंबिका की आराधना करते हैं. नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री का यह संदेश देवी उपासना और आस्था के महत्व को दर्शाता है. प्रधानमंत्री मोदी ने मां अंबिका की स्तुति में संस्कृत श्लोक साझा किया. इस श्लोक में देवी की उस शक्ति का वर्णन है, जिससे संपूर्ण जगत व्याप्त है और जिसमें सभी देवताओं की शक्तियां समाहित हैं. श्लोक के माध्यम से मां अंबिका को समस्त देवताओं और महर्षियों द्वारा पूजनीय बताया गया है.

ये भी पढ़ें- Shardiye Navratri 2026: सुबह 4 बजे से मंदिरों में कतारें! मां ब्रह्मचारिणी की भक्ति में डूबा देश!