PM नवीनचंद्र रामगुलाम द्वारा आयोजित रात्रिभोज में प्रधानमंत्री ने कहा- 'मॉरीशस का भारत पर पूरा हक है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीयॉ मॉरीशस दौरे पर हैं. इस दौरान डिनर कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि मॉरीशस और भारत के बीच साझेदारी हमारे ऐतिहासिक संबंधों से कहीं आगे तक फैली हुई है.

PM नवीनचंद्र रामगुलाम द्वारा आयोजित रात्रिभोज में प्रधानमंत्री ने कहा- 'मॉरीशस का भारत पर पूरा हक है'
Social Media: X (BJP)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीयॉ मॉरीशस दौरे पर हैं. इस दौरान डिनर कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि मॉरीशस और भारत के बीच साझेदारी हमारे ऐतिहासिक संबंधों से कहीं आगे तक फैली हुई है. यह साझा मूल्यों, आपसी विश्वास और उज्जवल भविष्य की दृष्टि में गहराई से निहित है. यह रिश्ता विभिन्न क्षेत्रों में और मजबूत होता जा रहा है.


मॉरीशस हमारा पड़ोसी समुद्री पड़ोसी है

भारत मॉरीशस का एक भरोसेमंद और विश्वसनीय भागीदार होने पर बहुत गर्व महसूस करता है, जो इसकी विकास यात्रा में एक अभिन्न भूमिका निभा रहा है. साथ मिलकर, हम महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं पर सहयोग कर रहे हैं जो भविष्य को आकार देंगे. मॉरीशस हमारा करीबी समुद्री पड़ोसी है, और यह हिंद महासागर में एक महत्वपूर्ण भागीदार है. 

मैंने विजन सागर का प्रस्ताव रखा था 

PM मोदी ने कहा कि मॉरीशस की अपनी पिछली यात्रा के दौरान, मैंने विजन SAGAR का प्रस्ताव रखा था. क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा और समृद्धि इसके केंद्र में हैं. उन्होंने कहा कि मेरा मानना ​​है कि ग्लोबल साउथ के देशों को एक साथ आवाज़ उठाने की ज़रूरत है. मॉरीशस एकमात्र ऐसा देश है जिसका भारत पर पूरा अधिकार है. हमारे संबंधों की कोई सीमा नहीं है. भविष्य में, हम अपने लोगों और क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.

वहीं इससे पहले भारतीय समुदाय को भी प्रधानमंत्री ने भोजपुरी भाषा में संबोधित किया था. PM ने कहा कि  होली के एक सप्ताह बाद था और मैं अपने साथ 'फगवा' की खुशी लेकर आया हूं.  इस बार मैं होली के रंगों को अपने साथ भारत लेकर जाऊंगा. उन्होंने कहा कि  मुझे याद है, साल 1998 में अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन के लिए मुझे यहां आने का अवसर मिला था. तब मैं किसी सरकारी पद पर भी नहीं था. एक सामान्य कार्यकर्ता के रुपए में यहां आया था. संयोग देखिए, कि नवीन जी उस समय भी प्रधानमंत्री थे.