Piyush Goyal Big Statement : Germany में पीयूष गोयल का बड़ा स्टेटमेंट! Europe को सुनाई खरी-खरी!

Piyush Goyal statement in Germany speaks some hard truths to Europe

जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन और जलवायु परिवर्तन को लेकर यूरोप के विकसित देशों पर सवाल उठाए. Berlin Global Dialogue के दौरान उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की करीब 17% आबादी का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में भारत की हिस्सेदारी 3% से भी कम है. पीयूष गोयल ने यूरोप के ऐतिहासिक कार्बन उत्सर्जन और प्रति व्यक्ति उत्सर्जन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन की जिम्मेदारी तय करते समय विकसित देशों के ऐतिहासिक योगदान और विकासशील देशों की जरूरतों को भी ध्यान में रखना चाहिए.