
क्रिकेटर शुभमन गिल की बड़ी बहन शाहनील गिल अब अपनी अलग पहचान बनाने के लिए तैयार हैं.सोशल मीडिया पर पहले से ही उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है और अब वह करण जौहर के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आने वाली हैं.उनके शो में शामिल होने की खबर ने क्रिकेट और एंटरटेनमेंट दोनों फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है.

शाहनील गिल का जन्म पंजाब के फाजिल्का में हुआ.उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा चली गईं.वहां उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा किया, जिससे उनका प्रोफेशनल करियर मजबूत हुआ.

रियलिटी शो की दुनिया में कदम रखने से पहले शाहनील एक फूड डिलीवरी कंपनी में सक्सेस कंसल्टेंट के तौर पर काम कर चुकी हैं.कॉर्पोरेट अनुभव के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी अलग पहचान बनाई और आज वह फैशन व लाइफस्टाइल इंफ्लुएंसर के रूप में जानी जाती हैं.

शाहनील गिल अक्सर अपने भाई शुभमन गिल को स्टेडियम में चीयर करती नजर आती हैं.दोनों भाई-बहन की शानदार बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद की जाती है.उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है.

फैशन और स्टाइल के मामले में भी शाहनील किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं.इंस्टाग्राम पर वह ट्रैवल, फिटनेस और ग्लैमरस लुक्स से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.उनकी स्टाइलिंग और ड्रेसिंग सेंस की वजह से लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं.

'द ट्रेटर्स 2' शाहनील गिल का पहला बड़ा रियलिटी शो माना जा रहा है.इस शो में उन्हें रणनीति, भरोसे और माइंड गेम्स के बीच खुद को साबित करना होगा.पहली बार वह क्रिकेट की दुनिया से बाहर एक अलग मंच पर अपनी पहचान बनाने की कोशिश करेंगी.

'द ट्रेटर्स 2' में शाहनील गिल की एंट्री को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं.अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या वह अपनी समझदारी और रणनीति से शो में लंबा सफर तय कर पाती हैं या नहीं.उनका OTT डेब्यू पहले से ही चर्चा का विषय बन चुका है.