
टीवी एक्टर और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान की जिंदगी में प्यार ने नया मोड़ ले लिया है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर अपने नए रिश्ते की झलक फैंस को दिखाई है.

मोहसिन की पोस्ट में उनके हाथ में रिंग नजर आ रही है. इसके बाद फैंस के बीच उनकी शादी और सगाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि एक्टर ने आधिकारिक तौर पर शादी की तारीख या अन्य जानकारी साझा नहीं की है.

मोहसिन ने अपनी पार्टनर के लिए लिखी पोस्ट में पहली मुलाकात से लेकर पहली बार हाथ थामने तक के सफर को याद किया. उन्होंने बताया कि कुछ खास पलों के बाद उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें अपना ‘Person’ मिल गया है.

एक्टर ने अपनी पार्टनर की तारीफ करते हुए उन्हें खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और संवेदनशील बताया. उनकी हंसी, शरारतें, सपने और जिंदगी को देखने का नजरिया मोहसिन को बेहद पसंद है.

मोहसिन ने अपने रिश्ते को लेकर बेहद रोमांटिक अंदाज में लिखा कि शायद उनकी कहानी पहले से ही सितारों में लिखी थी. उन्होंने आने वाले सालों को प्यार, दोस्ती और खूबसूरत यादों से भरने की इच्छा जाहिर की.

मोहसिन ने अपनी पसंदीदा फिल्म के एक डायलॉग का जिक्र करते हुए पार्टनर के लिए प्यार का इजहार किया. उन्होंने बस यही दुआ की कि उनकी आंखों में कभी आंसू न आएं और उनके चेहरे की मुस्कान हमेशा बनी रहे.

मोहसिन खान की नई शुरुआत के बीच फैंस को उनकी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की को-स्टार शिवांगी जोशी की भी याद आ गई. शो में दोनों ने कार्तिक और नायरा का किरदार निभाया था.

मोहसिन और शिवांगी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. कार्तिक और नायरा के किरदारों ने दोनों कलाकारों को घर-घर में पहचान दिलाई और उनकी जोड़ी टीवी की चर्चित जोड़ियों में शामिल हो गई.

मोहसिन ने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा, ‘Here’s to us, my love. And to the beginning of our forever.’ उनकी इस रोमांटिक पोस्ट के बाद फैंस के बीच खुशी का माहौल है और सोशल मीडिया पर एक्टर को प्यार और बधाइयां मिल रही हैं.