
घर पर बनाएं शाही केसर पेठा- Nअगर आप पारंपरिक मिठाइयों के शौकीन हैं, तो आगरा का मशहूर केसर पेठा अब घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. इसका स्वाद, खुशबू और मुलायम टेक्सचर हर किसी का दिल जीत लेता है.

केसर पेठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री- 1 किलो सफेद पेठा (ऐश गॉर्ड), 600-700 ग्राम चीनी, केसर, केवड़ा या गुलाब जल, खाने वाला चूना, फिटकरी और पानी की जरूरत होगी.

पहला स्टेप: पेठे की तैयारी- पेठे को छीलकर बीज निकाल दें और मनचाहे आकार में काट लें. हर टुकड़े में कांटे से छोटे-छोटे छेद करें ताकि चाशनी अंदर तक समा सके.

चूने के पानी में भिगोना है जरूरी- 2 लीटर पानी में 1 बड़ा चम्मच खाने वाला चूना मिलाकर पेठे के टुकड़ों को 16 से 24 घंटे तक भिगोकर रखें. बाद में 4-5 बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.

फिटकरी के पानी में उबालें- उबलते पानी में फिटकरी डालें और पेठे के टुकड़ों को 10-15 मिनट तक पकाएं. जब टुकड़े हल्के पारदर्शी हो जाएं, तो उन्हें छानकर अलग रख दें.

चीनी की चाशनी करें तैयार- एक कड़ाही में चीनी और पानी डालकर एक तार की गाढ़ी चाशनी तैयार करें. यही चाशनी पेठे को मिठास और चमक देगी.

चाशनी में पकाएं पेठा- उबले हुए पेठे के टुकड़ों को चाशनी में डालकर धीमी आंच पर पकाएं. जब चाशनी गाढ़ी होकर पेठे पर सफेद कोटिंग बनने लगे, तब अगला स्टेप करें.

केसर और केवड़ा से आएगा शाही स्वाद- भीगे हुए केसर वाला दूध और केवड़ा या गुलाब जल डालें. इससे पेठे में शानदार रंग, खुशबू और शाही फ्लेवर आ जाएगा.

सूखने दें और करें स्टोर- चाशनी सूखने के बाद पेठे को जाली या प्लेट पर निकालकर हवा में सूखा लें. तैयार केसर पेठे को एयरटाइट डिब्बे में भरकर कई हफ्तों तक सुरक्षित रखा जा सकता है.