रोज-रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? घर पर बनाएं हिमाचल की फेमस सेपू वड़ी, नोट करें आसान रेसिपी

रोज-रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? घर पर बनाएं हिमाचल की फेमस सेपू वड़ी, नोट करें आसान रेसिपी

अगर लंच में रोज-रोज दाल, सब्जी और रोटी खाकर बोरियत होने लगी है, तो इस बार हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक सेपू वड़ी जरूर ट्राई करें. उड़द दाल की नरम वड़ियों और पालक-दही की स्वादिष्ट ग्रेवी से तैयार यह डिश स्वाद के साथ-साथ पौष्टिक भी है. खास बात यह है कि इसमें प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए यह सात्विक भोजन के लिए भी बेहतरीन विकल्प है.

रोज-रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? घर पर बनाएं हिमाचल की फेमस सेपू वड़ी, नोट करें आसान रेसिपी

सेपू वड़ी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?- वड़ी के लिए भीगी हुई उड़द दाल, नमक, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, हल्दी, देगी लाल मिर्च, हींग और जीरा लें. ग्रेवी के लिए सरसों का तेल, सूखी कश्मीरी लाल मिर्च, दालचीनी, बड़ी इलायची, सौंफ, फेंटा हुआ दही, पालक की प्यूरी, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और थोड़ा सा चीनी तैयार रखें.

रोज-रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? घर पर बनाएं हिमाचल की फेमस सेपू वड़ी, नोट करें आसान रेसिपी

ऐसे तैयार करें मुलायम सेपू वड़ी- भीगी हुई उड़द दाल को पीसकर उसमें सभी मसाले मिलाएं और मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें. अब छोटी-छोटी वड़ियां बनाकर उबलते पानी में 7–8 मिनट तक पकाएं. जब वड़ियां ऊपर तैरने लगें तो उन्हें निकाल लें और हल्का सुनहरा होने तक तल लें.

रोज-रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? घर पर बनाएं हिमाचल की फेमस सेपू वड़ी, नोट करें आसान रेसिपी

पालक-दही की मसालेदार ग्रेवी बनाएं- उबले हुए पानी में पालक को कुछ सेकंड ब्लांच करके उसकी स्मूद प्यूरी बना लें. अब सरसों के तेल में सूखी लाल मिर्च, दालचीनी, बड़ी इलायची और सौंफ का तड़का लगाएं. इसमें फेंटा हुआ दही डालकर लगातार चलाएं, फिर पालक की प्यूरी और बाकी मसाले मिलाकर 10 मिनट तक पकाएं.

रोज-रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? घर पर बनाएं हिमाचल की फेमस सेपू वड़ी, नोट करें आसान रेसिपी

5: वड़ियों को ग्रेवी में पकाकर दें अंतिम रूप- तैयार ग्रेवी में तली हुई वड़ियां डालें और कुछ मिनट ढककर पकाएं, ताकि वड़ियां मसालों का स्वाद अच्छी तरह सोख लें. जब ग्रेवी के ऊपर तेल दिखाई देने लगे, तब गैस बंद कर दें. इससे सेपू वड़ी का असली पहाड़ी स्वाद सामने आता है.

रोज-रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? घर पर बनाएं हिमाचल की फेमस सेपू वड़ी, नोट करें आसान रेसिपी

चावल या रोटी के साथ लें स्वाद का मजा- गरमा-गरम हिमाचली सेपू वड़ी को हरे धनिए से सजाकर स्टीम्ड चावल या ताजी रोटी के साथ परोसें. यह पारंपरिक पहाड़ी डिश मेहमानों के लिए भी शानदार विकल्प है. अगर इस बार कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाने का मन हो, तो सेपू वड़ी जरूर ट्राई करें.

देश