
आकांक्षा पुरी एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर समंदर किनारे की अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है.

आकांक्षा येलो बिकिनी में नजर आ रही हैं. ओपन हेयर और नेचुरल मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को काफी सिंपल लेकिन ग्लैमरस रखा है.

तस्वीरों में आकांक्षा समंदर किनारे कैमरे के सामने कॉन्फिडेंस के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रहा है.

आकांक्षा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “तुम, मैं और लहरों की आवाज.” उनके इस कैप्शन के साथ समुद्र का बैकग्राउंड तस्वीरों को और खूबसूरत बना रहा है.

आकांक्षा की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई. फैंस उनके लुक की तारीफ करते हुए उन्हें ग्लैमरस और स्टाइलिश बता रहे हैं.

आकांक्षा पुरी को टीवी शो ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में मां पार्वती का किरदार निभाने के बाद खास पहचान मिली. इस भूमिका ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बनाया.

आकांक्षा पुरी अब टीवी के साथ भोजपुरी सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर अपने फैशन, लाइफस्टाइल और ग्लैमरस तस्वीरों के जरिए लगातार सुर्खियों में रहती हैं.