Aata Aloo Crispy Balls Recipe: बिना मैदा बनाएं कुरकुरे आलू बॉल्स, बारिश के मौसम का परफेक्ट स्नैक

Aata Aloo Crispy Balls Recipe: बिना मैदा बनाएं कुरकुरे आलू बॉल्स, बारिश के मौसम का परफेक्ट स्नैक

रोज-रोज पकौड़े, समोसे और ब्रेड स्नैक्स खाकर अगर आप बोर हो गए हैं, तो ट्राई करें आटा आलू क्रिस्पी बॉल्स. गेहूं के आटे और उबले आलू से बनने वाला यह स्नैक बाहर से कुरकुरा और अंदर से बेहद सॉफ्ट होता है.

Aata Aloo Crispy Balls Recipe: बिना मैदा बनाएं कुरकुरे आलू बॉल्स, बारिश के मौसम का परफेक्ट स्नैक

इस आसान रेसिपी के लिए चाहिए - 2 उबले आलू, 1 कप गेहूं का आटा, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अजवाइन, नमक और थोड़ा तेल. आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें चीज या पनीर की स्टफिंग भी डाल सकते हैं.

Aata Aloo Crispy Balls Recipe: बिना मैदा बनाएं कुरकुरे आलू बॉल्स, बारिश के मौसम का परफेक्ट स्नैक

सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें. अब इसमें गेहूं का आटा, हरी मिर्च, हरा धनिया, सभी मसाले, अजवाइन, नमक और थोड़ा तेल डालकर मिलाएं. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंध लें, ताकि बॉल्स आसानी से बन सकें.

Aata Aloo Crispy Balls Recipe: बिना मैदा बनाएं कुरकुरे आलू बॉल्स, बारिश के मौसम का परफेक्ट स्नैक

तैयार आटे से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें. अगर आप चाहें तो इनके अंदर चीज या पनीर भरकर इन्हें और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं. अब गर्म तेल में इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.

Aata Aloo Crispy Balls Recipe: बिना मैदा बनाएं कुरकुरे आलू बॉल्स, बारिश के मौसम का परफेक्ट स्नैक

गरमा-गरम आटा आलू क्रिस्पी बॉल्स को हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही की डिप के साथ सर्व करें. यह बच्चों के टिफिन, शाम की चाय, छोटे गेट-टुगेदर और अचानक आए मेहमानों के लिए परफेक्ट स्नैक है.

Aata Aloo Crispy Balls Recipe: बिना मैदा बनाएं कुरकुरे आलू बॉल्स, बारिश के मौसम का परफेक्ट स्नैक

बॉल्स को ज्यादा कुरकुरा बनाने के लिए आटे में 2-3 चम्मच सूजी मिला सकते हैं. हमेशा इन्हें मीडियम आंच पर तलें, ताकि बाहर से क्रिस्पी और अंदर से अच्छी तरह पके रहें. हेल्दी विकल्प के लिए इन्हें एयर फ्रायर या ओवन में भी बनाया जा सकता है.

देश