उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शिक्षा और डिजिटल सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना (Mission DigiShakti) के तहत उन छात्रों के लिए मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है, जो ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, टेक्निकल, डिप्लोमा और अन्य प्रोफेशनल कोर्स में अध्ययनरत हैं.
इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई में सहायता प्रदान करना और उनकी डिजिटल साक्षरता और कौशल को बढ़ावा देना है. सरकार के अनुसार, अब तक इस योजना का लाभ लगभग एक करोड़ छात्रों ने उठाया है.
योजना का उद्देश्य और महत्व
Mission DigiShakti के तहत छात्रों को फ्री डिजिटल डिवाइस दिए जाने का मकसद केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है. इसका मुख्य लक्ष्य छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म और डिजिटल अध्ययन सामग्री तक पहुंच देना है. सरकार का मानना है कि डिजिटल एक्सेस मिलने से छात्र अपनी पढ़ाई में ज्यादा फोकस कर सकेंगे, ऑनलाइन रिसर्च कर सकेंगे और आधुनिक तकनीकी दुनिया के लिए खुद को तैयार कर सकेंगे.
इस पहल से छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें सरकारी योजनाओं, कौशल विकास प्रोग्राम और अन्य शिक्षा संबंधी अवसरों तक भी आसानी से पहुंच मिलती है.
योजना की पात्रता
इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों को कुछ पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी:
इन शर्तों को पूरा करने वाले छात्र ही योजना के तहत मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन प्राप्त कर सकते हैं.
आवेदन प्रक्रिया
योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों को सरकारी पोर्टल पर आवेदन करना होगा. प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट yuvasathi.in/schemes-detail/up-free-tablet-smartphone-yojana पर विजिट करें.
इस प्रक्रिया के दौरान छात्रों को सभी जानकारी सटीक भरने की आवश्यकता है ताकि उनका आवेदन स्वीकृत हो सके.
डिजी शक्ति पोर्टल और स्टेटस चेक करना
छात्रों का डेटा उनके कॉलेज या यूनिवर्सिटी द्वारा सीधे डिजी शक्ति पोर्टल पर अपलोड किया जाता है. डेटा अपलोड होने के बाद छात्रों को अपने पोर्टल अकाउंट के माध्यम से e-KYC प्रक्रिया पूरी करनी होती है.
इसके बाद छात्र Student Corner में जाकर अपना आवेदन स्टेटस चेक कर सकते हैं. जब पूरी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तो कॉलेज या यूनिवर्सिटी के माध्यम से छात्रों को फ्री मोबाइल/टैबलेट वितरण की तारीख और स्थान की जानकारी दी जाएगी.
ये भी पढ़ें- 'मुझे खुश करना जरूरी...' ट्रंप ने फिर दी भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी, पीएम मोदी का भी किया जिक्र