CM Yogi Mother Death: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है. वह 91 साल की थीं. उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव में अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से परिवार और गांव में शोक का माहौल है.
सावित्री देवी पिछले कुछ समय से बीमार थीं. वह अपने पैतृक गांव पंचूर में ही रहती थीं. यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी पैतृक गांव है और उनका बचपन यहीं बीता था. स्थानीय प्रशासन और परिवार के सदस्यों ने उनके निधन की पुष्टि की है.
CR|#BreakingNews: UP के CM योगी आदित्यनाथ की मां का निधन CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन 91 साल की उम्र में CM योगी की मां का निधन पैतृक गांव पंचूर में CM योगी की मां का निधन पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में निधन लंबे समय से बीमार चल रही थीं CM योगी की मां सावित्री देवी Watch : https://t.co/mJsL21QjJV #Uttarakhand #SavitriDevi #YogiAdityanathMother #CMYogiMotherPassedAway #Bharat24Digital @myogiadityanath @CMOfficeUP @ukcmo @pushkardhami
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) November 20, 2026
मां से मिलने 2022 में पैतृक गांव पहुंचे थे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा है. उनका बचपन पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में बीता. मई 2022 में वह लंबे समय बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी मां सावित्री देवी से मुलाकात की और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया था. इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिनमें मुख्यमंत्री अपनी मां के सामने झुककर उनका आशीर्वाद लेते दिखाई दिए थे. यह मुलाकात काफी भावुक रही थी.
2024 में एम्स ऋषिकेश में मां का हाल जानने पहुंचे थे योगी
जून 2024 में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड पहुंचे थे. उस समय उनकी मां सावित्री देवी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था. योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे और मां से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था. मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से भी सावित्री देवी के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी. वह कुछ देर तक उनके पास रुके और बातचीत करने के बाद वहां से चले गए थे. उस समय उनकी मां को उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
अप्रैल 2020 में हुआ था योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन
योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था. उस समय उनकी उम्र 89 साल थी. वह दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती थे और किडनी तथा लिवर से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे. हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.
पिता के निधन की खबर उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली थी, जब वह कोरोना संकट से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. आनंद सिंह बिष्ट उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में रहते थे. वह उत्तराखंड वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर के पद पर कार्यरत थे और 1991 में सेवानिवृत्त हुए थे. रिटायरमेंट के बाद वह गांव में ही रहने लगे थे.