6,6,6,6,6... वैभव सूर्यवंशी ने MI के खिलाफ काटा गदर, इन खिलाड़ियों के पुराने रिकॉर्ड किए चकनाचूर

राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2026 में अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए मात्र 14 गेंदों में 39 रन बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया.

Vaibhav Suryavanshi broke record of Rishabh Pant and Ishan Kishan.
Image Source: ANI

राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2026 में अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए मात्र 14 गेंदों में 39 रन बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. इस दौरान वैभव ने 5 शानदार छक्के जड़े, जिससे वह 20 साल की उम्र से पहले आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 15 साल की उम्र में आईपीएल में 35 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिससे उन्होंने ऋषभ पंत और ईशान किशन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया.

बुमराह को चुनौती देते हुए शानदार शुरुआत

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में यह प्रदर्शन और भी खास था क्योंकि उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह के खिलाफ की. बुमराह की पहली ही गेंद पर वैभव ने जो छक्का मारा, उसने उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की शैली का एलान कर दिया. महज 14 गेंदों में उन्होंने 39 रन बनाकर साबित कर दिया कि युवा प्रतिभाओं के पास दुनिया के किसी भी गेंदबाज के खिलाफ खेलने का आत्मविश्वास और क्षमता होती है.

यशस्वी और वैभव की शानदार साझेदारी

वैभव के साथ, यशस्वी जायसवाल ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. दोनों ने मिलकर सिर्फ 30 गेंदों में 80 रन की साझेदारी की, जिससे राजस्थान रॉयल्स को एक मजबूत शुरुआत मिली. वैभव के आउट होने के बाद भी यशस्वी ने शानदार बल्लेबाजी की और 32 गेंदों में नाबाद 77 रन की पारी खेलते हुए अपनी टीम को 150 रन तक पहुंचाया. इस साझेदारी ने मैच के पूरे लुक को बदल दिया और आरआर को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया.

वैभव सूर्यवंशी की इस शानदार पारी ने उन्हें आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया. उन्होंने अब तक 35 छक्के लगाए हैं, जिससे वह ईशान किशन और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने में सफल रहे हैं. इस रिकॉर्ड के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि वैभव आईपीएल में आने वाले वर्षों में और भी कई उपलब्धियां हासिल करेंगे.

बतौर किशोर खिलाड़ी सर्वाधिक सिक्स लगाने का रिकॉर्ड (20 साल की उम्र से पहले)

  • वैभव सूर्यवंशी- 35 सिक्स
  • ईशान किशन 30 सिक्स
  • ऋषभ पंत- 30 सिक्स
  • संजू सैमसन- 22 सिक्स
  • पृथ्वी शॉ- 19 सिक्स

ये भी पढ़ें: DC vs GT: IPL में आज दिल्ली और गुजरात के बीच होगी भिड़ंत, क्या गुल खिलाएगी पिच? जानिए प्लेइंग 11