गाजियाबाद के एक होटल में फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश, पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

Ghaziabad Hotel Death Case: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक होटल के कमरे में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवती का शव होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

uttar Pradesh young woman body was found hanging in a hotel in Ghaziabad police arrested a young man
Image Source: Freepik

Ghaziabad Hotel Death Case: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक होटल के कमरे में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवती का शव होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

यह मामला विजयनगर थाना क्षेत्र के भूड़ रेलवे रोड स्थित अंश होटल का है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

युवक के साथ होटल पहुंची थी युवती

जानकारी के मुताबिक, सुंदरपुरी की रहने वाली करीब 18 वर्षीय युवती गुरुवार दोपहर एक युवक के साथ होटल पहुंची थी. दोनों ने होटल में एक कमरा लिया था और वहीं रुके हुए थे. शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन देर रात होटल कर्मचारियों को कमरे के अंदर कुछ संदिग्ध लगा. इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

अंदर से बंद था कमरे का दरवाजा

बताया जा रहा है कि रात करीब 10:30 बजे होटल स्टाफ ने पुलिस को जानकारी दी कि कमरे में युवती फंदे से लटकी हुई है. सूचना मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. जांच के दौरान पता चला कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. ऐसे में पुलिस को दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर जाना पड़ा.

मौके पर ही हो चुकी थी मौत

पुलिस ने युवती को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. साथ ही परिवार के लोगों को भी घटना की जानकारी दे दी गई. पुलिस ने कमरे से मिले जरूरी सबूतों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

युवक से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी. युवती के साथ होटल में मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस उससे घटना से जुड़े सभी पहलुओं के बारे में जानकारी जुटा रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पाण्डेय ने बताया कि होटल कर्मचारियों से सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और युवक से पूछताछ जारी है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- Annamalai Resignation: अन्नामलाई ने BJP से दिया इस्तीफा, नितिन नबीन ने किया स्वीकार, बनाएंगे