Weather Update: यूपी में पड़ रहा घना कोहरा, बदलनी पड़ी स्कूलों की टाइमिंग; जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा?

UP School Timing Change: गाजियाबाद में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है.

Weather Update: यूपी में पड़ रहा घना कोहरा, बदलनी पड़ी स्कूलों की टाइमिंग; जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा?

गाजियाबाद, न्यूज डेस्क: दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के कई शहर ठंड और कोहरे की मुसीबत झेल रहे हैं. हालांकि, कोहरे का प्रकोप आज सुबह (गुरुवार) दिल्ली में थोड़ा कम है. वहीं यूपी के भी कई शहरों का यही हाल है. राज्य में कड़ाके की ठंड (UP Weather Update) को देखते हुए गाजियाबाद और आगरा के बेसिक शिक्षा विभाग अधिकारी की तरफ से बड़ा आदेश जारी किया गया है. 

बदली गई स्कूलों की टाइमिंग 

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ सुबह शाम घना कोहरा भी पड़ रहा है. जिसका असर स्कूली बच्चों पर भी दिखाई दे रहा है. ऐसे में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. गाजियाबाद में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक (Ghaziabad School Timing Change) कर दिया गया है. वहीं आगरा के स्कूलों में आज यानी गुरुवार के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है. स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटे में यूपी के अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है. 

यूपी में पड़ रहा घना कोहरा 

यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम विभाग की ओर से ठंड तो लेकर अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले तीन-चार दिन तक  उत्तर-पश्चिम भारत में लोगों को घने से बहुत घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा. वहीं 31 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी के बीच  त्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हल्की, छिटपुट बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है.  ऐसे में ठंड और ज्यादा बढ़ने के आसार है. मौसम विभाग के मुताबकि, अगले 24 घंटे में पूर्वोत्तर भारत और कोस्टल तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है.