देवरिया में फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले 85 शिक्षक बर्खास्त, वसूले जाएंगे 25 करोड़ रुपये

देवरिया में फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले 85 शिक्षक बर्खास्त, वसूले जाएंगे 25 करोड़ रुपये

देवरिया, भारत 25 डिजिटल डेस्क: यूपी के देवरिया जिले में कई स्कूलों में तैनात 85 शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त करने का मामला सामना आया है. इतना ही नहीं इन सभी फर्जी शिक्षकों के ऊपर एफआईआर (FIR) भी दर्ज की गई हैइस मामले की जांच बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) और एसटीएफ (STF) ने मिलकर की थी, जिसमें फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे 85 से अधिक शिक्षकों ने नौकरी हासिल कर ली थी. लंबी जांच पड़ताल के बाद इन शिक्षकों पर कार्रवाई हुई. दरअसल, इन 85 शिक्षकों ने सरकार से तकरीबन 25 करोड़ रुपये से अधिक की सैलरी ली है.

25 करोड़ रुपये से अधिक की सैलरी

बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि 'सभी शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है और 25 करोड़ रुपये से अधिक की आरसी जारी कर दी गई है. जल्द ही इसमें व्यापक स्तर पर और कार्रवाई की जाएगी. जिन शिक्षकों ने यह नौकरी हासिल की है, उनमें से सभी के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं.' उन्होंने आगे कहा कि बर्खास्त करने के बावजूद सत्यापन और जांच की कार्रवाई लगातार चल रीह है और मूल दस्तावेज के सत्यापन, फर्जी डॉक्यूमेंट के संदर्भ में ये कार्रवाई की गई है.

अन्य टीचरों पर तलवार लटकी

अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव (Shalini Srivastava) ने ये बताया कि ये पूरा मामला साल 1999 से लेकर अब तक की भर्तियों का है. जिनमें 85 शिक्षक फर्जी पाए गए हैं और ये जांच जारी है. जिन शिक्षकों ने यह नौकरी हासिल की है, उनमें से सभी के प्रमाण पत्र फर्जी (Fake Documents) पाए गए हैं और अब कई अन्य टीचरों पर भी तलवार लटकी हुई है. उन्होंने आगे कहा, ‘अभी भी कई शिक्षकों के खिलाफ जांच जारी है.’

रिपोर्ट: सुनील कुमार शर्मा