CM Yogi Kashi Visit: काशी में बजा शिक्षा का बिगुल, सीएम योगी ने 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत की

CM Yogi School Chalo Abhiyan: दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरे के दूसरे दिन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किए. सबसे पहले वह काल भैरव मंदिर पहुंचे और चौखट को छूकर प्रणाम किया.

Image Source: Social Media

CM Yogi School Chalo Abhiyan: दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरे के दूसरे दिन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किए. सबसे पहले वह काल भैरव मंदिर पहुंचे और चौखट को छूकर प्रणाम किया. दर्शन पूजन के बाद वो श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और बाबा विश्वनाथ का दुग्धा अभिषेक भी किया. इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ की आरती भी उतारी. दर्शन पूजन के बाद सीएम योगी शिवपुर स्थित कंपोस्ट विश्वविद्यालय भी पहुंचे और इस दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की. बताया जा रहा है कि इसकी शुरुआत के साथ ही जिले के पांच निपुण विद्यालय और पांच बच्चों को उन्होंने सम्मानित भी किया. तो वहीं स्कूल परिसर में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा से जुड़े 12 स्टॉल भी लगाए गए.

ये भी पढ़ें- बेटे की चाह में इस शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी सहित दो बेटियों के साथ किया ये काम; जानें पूरा मामला