UP Cabinet High Level Meeting : सीएम योगी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग! कुछ बड़ा होने वाला है?

UP Cabinet High Level Meeting Is something big about to happen

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होने जा रही है. बैठक में 31 प्रस्तावों पर विचार और मंजूरी की संभावना है. इसके अलावा आगामी त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री शाम को कानून-व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे. कैबिनेट बैठक में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली पर मुफ्त LPG सिलेंडर देने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने, धान खरीद नीति 2026-27, धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), मक्का और ज्वार की खरीद नीति तथा उत्तर प्रदेश स्टार्टअप योजना 2026 जैसे प्रस्तावों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है.