UP Board Topper list: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट में बेटियों ने लहराया परचम, देखें टॉपर्स लिस्ट

UP Board Topper List 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज, 23 अप्रैल 2026 को यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणामों की घोषणा कर दी है.

UP Board 10th and 12th result Topper List 2026 Kashish Verma Anshika Verma Shikha Verma
Image Source: ANI/ File

UP Board Topper List 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज, 23 अप्रैल 2026 को यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणामों की घोषणा कर दी है. इस बार, लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है और वे अपनी मेहनत का फल देख सकते हैं. परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वालों में खासतौर पर कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 10वीं कक्षा में टॉप किया, जबकि शिखा वर्मा ने 12वीं में पहला स्थान प्राप्त किया. अगर आप भी अपनी परीक्षा का परिणाम देखना चाहते हैं, तो जानें कि कैसे आप इसे आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

10वीं के टॉपर्स 

  • प्रथम स्थान पर 97.83 प्रतिशत अंक के साथ कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा
  • सेंकेंड स्थान पर 97.50 प्रतिशत अंक के साथ अदिति और  
  • तीसरे स्थान पर 97.33 अंक प्राप्त कर अर्पिता और परी वर्मा

12वीं के टॉपर्स 

  • प्रथम स्थान- 97.60 अंक के साथ शिखा वर्मा 
  • द्वितीय स्थान- 97.20 अंक के साथ नंदनी गुप्ता और श्रेया वर्मा
  • तृतीय स्थान- 97 अंक के साथ सुरभि यादव और पूजा पाल

रिजल्ट चेक करने का सरल तरीका

यूपी बोर्ड के परिणाम को देखने के लिए छात्र-छात्राओं को कुछ सरल कदमों का पालन करना होगा. सबसे पहले, छात्रों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वेबसाइट के होमपेज पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से संबंधित लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद छात्र को अपनी परीक्षा संबंधित जानकारी भरनी होगी. जैसे ही आप ये विवरण सबमिट करेंगे, आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा. आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी भी निकाल सकते हैं.

नतीजे देखने के अन्य विकल्प

अगर वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक या किसी तकनीकी कारण से रिजल्ट चेक करने में दिक्कत हो रही हो, तो आप SMS या अन्य डिजिटल प्लेटफार्म का भी सहारा ले सकते हैं. इसके अलावा, DigiLocker और UMANG ऐप जैसी सेवाओं के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है, जो अधिक सुविधाजनक हो सकता है, खासकर तब जब वेबसाइट बहुत धीमी हो.

परीक्षा और छात्रों की संख्या

यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षाएं 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं. इस बार की परीक्षा में लगभग 50 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था. इसमें 27 लाख से अधिक छात्र 10वीं की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जबकि 12वीं के लिए 25 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. यह आंकड़ा बताता है कि यूपी बोर्ड की परीक्षा कितनी बड़ी और महत्वपूर्व है, और लाखों छात्र अपनी मेहनत का परिणाम अब देख पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: UP Board Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक