Dholpur ECO Car Accident: राजस्थान के धौलपुर से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मनियां थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव के पास पानी से भरी सड़क पर एक ईको कार अनियंत्रित होकर पोखर में पलट गई. हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई.
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे बच्चों और महिलाओं को बाहर निकाला. इसके बाद घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनियां पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया.
पुलिस को दी गई हादसे की सूचना
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना की वजह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान की जानकारी भी जुटा रही है. ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
#WATCH | Dholpur, Rajasthan: Four people were killed after a car overturned in Dholpur
— ANI (@ANI) September 5, 2026
A doctor at the district hospital said 11 people were brought to the hospital following the accident. Four were declared dead on arrival, while four others received treatment and were referred… pic.twitter.com/L9OSu3uDG3
डॉक्टर ने बताई अस्पताल में पहुंचे लोगों की संख्या
जिला अस्पताल के एक डॉक्टर के मुताबिक, हादसे के बाद कुल 11 लोगों को अस्पताल लाया गया था. इनमें से 4 लोगों को डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया.
वहीं, 4 अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज किया गया, जिसके बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. तीन लोगों को इलाज की जरूरत नहीं पड़ी. हादसे की खबर सामने आने के बाद यात्रियों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है.
ये भी पढ़ें- आतंकवाद पर भारत का करारा प्रहार, सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर को किया ढेर