Delhi Pollution: Anand Vihar में कोहरे की मोटी चादर, दिल्ली में प्रदूषित हवा से लोगों का बुरा हाल!

Thick blanket of fog and polluted air in Delhi

Delhi AQI: ठंडी हवाओं के साथ दिल्ली में वायु प्रदूषण ने इस बार सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. राजधानी की हवा बीते कुछ दिनों में लगातार खराब हुई है और 3 नवंबर की सुबह वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ से बढ़कर ‘गंभीर’ श्रेणी तक पहुंच गई. घनी धुंध और धीमी हवाओं के कारण प्रदूषण के कण स्थिर होकर वातावरण में ठहर गए हैं, जिससे सांस लेने में भी कठिनाई हो रही है.