The Paradise: रिलीज से पहले ही 'द पैराडाइज' का जलवा, एडवांस बुकिंग में 43 करोड़ के पार पहुंची कमाई

The Paradise Advance Booking: नानी की अपकमिंग फिल्म 'द पैराडाइज' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाती नजर आ रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े शानदार हैं और इसी के साथ यह नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनने की राह पर है.

the-paradise-advance-booking-breaks-nani-opening-record
Image Source: Social Media

The Paradise Advance Booking: नानी की अपकमिंग फिल्म 'द पैराडाइज' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाती नजर आ रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े शानदार हैं और इसी के साथ यह नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनने की राह पर है. फिल्म 24 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. सैकनिल्क के मुताबिक, रात साढ़े 8 बजे तक फिल्म की वर्ल्डवाइड प्री-सेल्स 43.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी.

भारत में एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार

'द पैराडाइज' ने भारत में ओपनिंग डे की प्री-सेल्स से 21.63 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, टोटल वीकेंड डोमेस्टिक सेल्स 37.50 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है. फिल्म के 10.30 लाख टिकट बिक चुके हैं और इसे 9,022 शोज मिले हैं. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म को 36 फीसदी ऑक्यूपेंसी मिली है, जबकि 112 शोज पहले ही सोल्ड आउट हो चुके हैं.

तेलंगाना से सबसे ज्यादा कमाई

फिल्म की एडवांस बुकिंग में तेलंगाना सबसे आगे है. यहां से 'द पैराडाइज' ने 10.11 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो कुल कलेक्शन का करीब 47 फीसदी है. इसके बाद आंध्र प्रदेश से 6.86 करोड़ और कर्नाटक से 2.39 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स हुई है. टॉप 10 राज्यों की हिस्सेदारी कुल कमाई में करीब 98 फीसदी बताई जा रही है. इसी बीच फिल्म ने नानी की पिछली फिल्म 'हिट 3' का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने दुनियाभर में 37.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

एक्शन अवतार में दिखेंगे नानी

'द पैराडाइज' का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है, जबकि फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. फिल्म में नानी के साथ राघव जुयाल, सोनाली कुलकर्मी, मोहन बाबू और Kayadu Lohar नजर आएंगे. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 45 मिनट है. फिल्म में नानी को लंबे बालों वाले बिल्कुल अलग लुक और जबरदस्त एक्शन अवतार में देखा जाएगा. हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी वह इसी लुक में नजर आए थे.

ये भी पढ़ें: क्राइम थ्रिलर शोज के हैं शौकीन? इन 4 K-Drama में मिलेगा सस्पेंस का जबरदस्त तड़का, 8.5 है IMDb रेटिंग