ईरान-अमेरिका में बढ़ा तनाव! ट्रंप ने होर्मुज को बताया 'NEW U.S. Territory', तेहरान का आया जवाब

Iran US War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को Truth Social पर Strait of Hormuz का एक नक्शा शेयर किया. इस नक्शे में होर्मुज जलडमरूमध्य को घेरा गया है और उसके ऊपर 'NEW U.S. Territory' लिखा हुआ है.

Tensions Escalate Between Iran and the US Trump Calls Hormuz New U.S. Territory Tehran Rejects the Claim
Image Source: Social Media

Iran US War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को Truth Social पर Strait of Hormuz का एक नक्शा शेयर किया. इस नक्शे में होर्मुज जलडमरूमध्य को घेरा गया है और उसके ऊपर 'NEW U.S. Territory' लिखा हुआ है. Strait of Hormuz ईरान और ओमान के बीच स्थित एक बेहद अहम समुद्री रास्ता है. दुनिया के तेल कारोबार के लिए भी यह जलडमरूमध्य काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.

ट्रंप पहले भी कर चुके हैं ऐसा दावा

ट्रंप ने कुछ दिन पहले भी होर्मुज को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि अमेरिका का इस इलाके पर पूरा कंट्रोल है और वह इसे अपने पास ही रखेगा. ट्रंप ने अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को 'स्टील की दीवार' बताया था. उनका कहना था कि ईरान इसे लेकर कुछ नहीं कर सकता.

उन्होंने यह भी दावा किया था कि ईरान का सैन्य ढांचा पूरी तरह तबाह हो चुका है और देश में महंगाई 300 प्रतिशत तक पहुंच गई है. ट्रंप ने ईरान के पास सिर्फ फर्जी खबरें बचने की बात भी कही थी.

ईरान ने ट्रंप के दावे को नकारा

ट्रंप के इन दावों पर ईरान की ओर से तुरंत प्रतिक्रिया आई थी. Persian Gulf Strait Authority (PGSA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अमेरिकी बयानों का विरोध किया.

PGSA ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के बार-बार बयान देने से जमीन पर मौजूद स्थिति नहीं बदल जाती. ईरान की ओर से यह भी कहा गया कि Strait of Hormuz अभी बंद है और जब तक ईरान की शर्तों को स्वीकार नहीं किया जाता, तब तक इसे दोबारा नहीं खोला जाएगा.

होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव

Strait of Hormuz को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी से तनाव और बढ़ गया है. ट्रंप के नए नक्शे को भी इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, किसी समुद्री क्षेत्र को सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट या नक्शे के जरिए अमेरिका का नया क्षेत्र घोषित नहीं किया जा सकता. होर्मुज की स्थिति को लेकर अमेरिका और ईरान के दावों में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें- तेजस्विन-विदित समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, 3 कोचों को द्रोणाचार्य सम्मान, खेल पुरस्कारों का ऐलान