Samsung Galaxy S25: सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 Plus की कीमत में भारी कमी की है. अब यह फोन 25,000 रुपये तक सस्ता हो गया है, जिससे इसे खरीदना ग्राहकों के लिए और भी आसान हो गया है. इसके साथ ही बैंक डिस्काउंट और ई-कॉमर्स ऑफर की वजह से खरीदारों को अतिरिक्त फायदा मिल रहा है.
सैमसंग के इस फोन का बेस मॉडल Galaxy S25 भी इसी ऑफर के तहत खरीदा जा सकता है. दोनों फोन के 12GB RAM 256GB वेरिएंट को अब पहले से काफी कम कीमत में खरीदना संभव है.
कीमत और ऑफर
Galaxy S25 Plus की शुरुआत में कीमत 99,999 रुपये थी, लेकिन अब इसे 74,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं, Galaxy S25 का शुरुआती मूल्य 80,999 रुपये था, जो अब 74,999 रुपये तक कम कर दिया गया है. अमेजन से खरीदारी पर अतिरिक्त 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा, अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोर पर भी अलग-अलग बैंक ऑफर उपलब्ध हैं.
प्रदर्शन और सॉफ्टवेयर
Galaxy S25 Plus में 6.65 इंच का Quad HD डायनैमिक AMOLED 2x डिस्प्ले है, जिसका रेज़ॉल्यूशन 3120 x 1440 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगा है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए सक्षम है. इसमें 12GB RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प है.
फोन Android 15 पर आधारित OneUI 7 के साथ चलता है और सैमसंग इसे 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा करती है, जिससे लंबे समय तक सुरक्षा और फीचर्स अपडेट मिलते रहेंगे.
कैमरा और फोटोग्राफी
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. मुख्य कैमरा 50MP का है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन के साथ आता है. इसके अलावा इसमें 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 10MP का टेलीफोटो कैमरा है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. कैमरा सेटअप पोर्ट्रेट, नाइट मोड और वीडियो स्टेब्लाइजेशन जैसी सुविधाओं को सपोर्ट करता है.
बैटरी और चार्जिंग
Galaxy S25 Plus में 4,900mAh की बैटरी लगी है. फोन 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे कम समय में बैटरी फुल चार्ज की जा सकती है. इसके अलावा, यह फोन IP68 रेटेड है, यानी पानी और धूल से सुरक्षित है.
ये भी पढ़ें- Rajasthan: बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से भिड़ी स्लीपर बस, 6 यात्रियों की मौत