IPhone Air Discount: Apple 9 सितंबर को iPhone 18 Series लॉन्च करने की तैयारी में है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में पहली बार iPhone Fold भी पेश कर सकती है. लेकिन लॉन्च से पहले ही Apple के एक iPhone की कीमत में बड़ी कमी देखने को मिल रही है. ऐसे में अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है.
इस फोन पर अलग-अलग ऑफर्स के साथ करीब 58,500 रुपये तक की बचत की जा सकती है. यहां बात हो रही है Apple के सबसे पतले फोन iPhone Air की. यह स्मार्टफोन फिलहाल Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. इसमें सीधा डिस्काउंट तो मिल ही रहा है, साथ ही कुछ बैंक और कार्ड ऑफर्स के जरिए ग्राहक अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं.
Amazon पर iPhone Air पर मिल रहा बड़ा ऑफर
Apple iPhone Air कंपनी का अब तक का सबसे स्लिम डिवाइस है. इसे 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. हालांकि, अभी Amazon पर यह फोन 97,900 रुपये में मिल रहा है. यानी लॉन्च कीमत के मुकाबले सीधे 22,000 रुपये की बचत हो रही है.
इसके अलावा, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 4,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है. ऐसे में फोन की प्रभावी कीमत 93,900 रुपये तक पहुंच जाती है. Amazon पर इस फोन के लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है, जिसके तहत इसे करीब 3,442 रुपये प्रति महीने की किस्त पर खरीदा जा सकता है.
अगर आप अपना पुराना फोन बदलना चाहते हैं तो एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं. इसके तहत 36,500 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है. हालांकि, पुराने फोन की कीमत उसके ब्रांड, मॉडल और उसकी हालत पर निर्भर करेगी.
क्या iPhone Air खरीदना सही रहेगा?
अगर आप नया iPhone खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो iPhone Air आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह फोन 2025 में लॉन्च हुआ था और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है. फोन में Apple का A19 चिपसेट दिया गया है. इसमें 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है. यह नए Siri AI फीचर्स को भी सपोर्ट करता है.
पतला डिजाइन होने के बावजूद फोन में 3,100mAh की बैटरी दी गई है. यह 20W वायर्ड चार्जिंग और 12W MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कैमरे की बात करें तो पीछे 48MP का Fusion कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
Apple ने हाल में Mac और कुछ दूसरे डिवाइसेज की कीमतों में बढ़ोतरी की है. वहीं, iPhone की कीमतों में भी बढ़ोतरी की चर्चाएं लगातार चल रही हैं. ऐसे में मौजूदा डिस्काउंट को देखते हुए iPhone Air उन लोगों के लिए आकर्षक डील हो सकता है, जो अभी नया iPhone खरीदना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें- Free Wi-Fi के चक्कर में कहीं खाली न हो जाए बैंक अकाउंट! कनेक्ट करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें