अगर फोन में दिखें ये लक्षण, तो हो जाएं सतर्क... आपका स्मार्टफोन हो सकता है हैक! नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी

Smartphone Tips: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन गया है. बैंकिंग, पर्सनल चैट, फोटो, सोशल मीडिया, सब कुछ फोन में ही होता है. ऐसे में अगर आपका फोन हैक हो जाए, तो यह सिर्फ एक छोटी परेशानी नहीं बल्कि बड़ा खतरा बन सकता है.

tech If you see these symptoms in your phone then be alert your smartphone may be hacked
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Smartphone Tips: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन गया है. बैंकिंग, पर्सनल चैट, फोटो, सोशल मीडिया, सब कुछ फोन में ही होता है. ऐसे में अगर आपका फोन हैक हो जाए, तो यह सिर्फ एक छोटी परेशानी नहीं बल्कि बड़ा खतरा बन सकता है. खास बात यह है कि कई बार हैकिंग बिना किसी साफ संकेत के भी हो जाती है, लेकिन कुछ ऐसे संकेत होते हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

अगर आपका फोन पहले के मुकाबले जल्दी-जल्दी बैटरी खत्म करने लगा है, तो सावधान हो जाएं. कई बार फोन में छुपा मालवेयर या स्पाइवेयर बैकग्राउंड में लगातार चलता रहता है, जिससे बैटरी तेजी से ड्रेन होती है. खासकर अगर आपने हाल ही में कोई नया ऐप डाउनलोड किया है और उसके बाद ऐसा हो रहा है, तो तुरंत जांच करें.

फोन का स्लो होना और ज्यादा गर्म होना

अगर आपका स्मार्टफोन बार-बार हैंग करता है या बिना ज्यादा इस्तेमाल के ही गर्म हो जाता है, तो यह भी खतरे का संकेत हो सकता है. हैकर्स द्वारा डाले गए कुछ कोड या ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और फोन की प्रोसेसिंग पावर का इस्तेमाल करते हैं. इससे फोन धीमा पड़ जाता है और जल्दी गर्म होने लगता है.

अनजान ऐप्स अपने-आप दिखना

अगर आपको अपने फोन में ऐसे ऐप्स दिखें जिन्हें आपने कभी डाउनलोड नहीं किया, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें. यह इस बात का संकेत हो सकता है कि किसी ने आपके फोन में बिना आपकी जानकारी के ऐप इंस्टॉल किया है. ऐसे ऐप्स आपके डेटा को चोरी कर सकते हैं.

मोबाइल डेटा का तेजी से खत्म होना

अगर आपका इंटरनेट डेटा बिना ज्यादा इस्तेमाल के ही जल्दी खत्म हो रहा है, तो यह भी शक की बात है. कई बार मालवेयर फोन से लगातार डेटा किसी सर्वर पर भेजता रहता है, जिससे डेटा खपत बढ़ जाती है. अगर ऐसा हो रहा है, तो तुरंत सेटिंग्स में जाकर डेटा यूसेज चेक करें.

अजीब पॉप-अप और अनजान मैसेज

फोन इस्तेमाल करते समय बार-बार अजीब विज्ञापन, पॉप-अप या अनजान लिंक दिखाई देना भी खतरे का संकेत है. इसके अलावा अगर आपके फोन से अपने-आप कॉल या मैसेज जा रहे हैं, तो समझ लें कि आपका फोन सुरक्षित नहीं है और कोई उस पर कंट्रोल कर रहा है.

ऐसे में क्या करें?

अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत दिखता है, तो तुरंत कदम उठाना जरूरी है.

  • सबसे पहले किसी भी संदिग्ध ऐप को फोन से हटा दें.
  • अपने फोन को लेटेस्ट अपडेट पर रखें.
  • एक भरोसेमंद एंटीवायरस ऐप इंस्टॉल करें और फोन को स्कैन करें.
  • जरूरत पड़े तो फोन को फैक्ट्री रीसेट कर दें.
  • अपने बैंक, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स के पासवर्ड तुरंत बदल दें.
  • सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव

फोन हैकिंग से बचने के लिए हमेशा भरोसेमंद ऐप ही डाउनलोड करें और किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें. थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है.

ये भी पढ़ें- इस चुनाव में कांग्रेस की हार की सेंचुरी लगेगी... असम के बरपेटा में बोले पीएम मोदी, जानें और क्या कहा