स्टीम प्रेस या ड्राई आयरन, जानिए किससे जल्दी खराब हो जाते हैं कपड़े?

कपड़ों को साफ-सुथरा और प्रेस करना हर घर की आम जरूरत है. अच्छी तरह से प्रेस किए हुए कपड़े न केवल आपकी पर्सनैलिटी को संवारते हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं. लेकिन कपड़े प्रेस करने के लिए सही आयरन का चुनाव करना हमेशा से एक चुनौती रहा है.

Steam or dry which press is better for the clothes
Image Source: Freepik

कपड़ों को साफ-सुथरा और प्रेस करना हर घर की आम जरूरत है. अच्छी तरह से प्रेस किए हुए कपड़े न केवल आपकी पर्सनैलिटी को संवारते हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं. लेकिन कपड़े प्रेस करने के लिए सही आयरन का चुनाव करना हमेशा से एक चुनौती रहा है. बाजार में मुख्य रूप से दो तरह के आयरन मिलते हैं. ड्राई आयरन और स्टीम आयरन. दोनों के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं. सही इस्तेमाल न होने पर दोनों से कपड़ों को नुकसान भी हो सकता है. आइए जानते हैं कि इन दोनों में क्या अंतर है और कौन सा आयरन किस प्रकार के कपड़ों के लिए बेहतर है.


ड्राई आयरन का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है क्योंकि यह काफी सिंपल, हल्का और किफायती होता है. इसमें पानी की कोई टंकी नहीं होती, बल्कि गर्म प्लेट की मदद से कपड़ों की सिलवटें हटाई जाती हैं. ड्राई आयरन खासतौर पर उन कपड़ों के लिए अच्छा रहता है जिनमें नमी की जरूरत कम होती है, जैसे ऊन, सिल्क, पॉलिएस्टर और रेयान. हालांकि, इसका तापमान सही न रखने पर कपड़ों को जलने का खतरा रहता है, इसलिए इसे संभलकर इस्तेमाल करना जरूरी है.

स्टीम आयरन: नई तकनीक के साथ बेहतर अनुभव

स्टीम आयरन हाल के समय में लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. इसमें पानी की टंकी होती है, जिससे भाप निकलती है जो कपड़ों की सिलवटें जल्दी और आसानी से हटा देती है. यह कॉटन, लिनन, डेनिम जैसे मोटे कपड़ों के लिए बेहद उपयोगी है. स्टीम आयरन को आप वर्टिकल पोजीशन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे यह पर्दे और सूट्स के लिए भी उपयुक्त हो जाता है. हालांकि, इसका वजन ड्राई आयरन से ज्यादा होता है और समय-समय पर इसे साफ रखना जरूरी होता है, नहीं तो पानी लीक होने या मिनरल जमा होने की समस्या हो सकती है.

कौन सा आयरन किस कपड़े के लिए सही?

स्टीम आयरन उन कपड़ों के लिए उपयुक्त है जो मोटे और भारी होते हैं जैसे कॉटन, लिनन, डेनिम और वेलवेट. इसकी भाप की ताकत सिलवटों को जल्दी और गहराई से हटाती है.ड्राई आयरन नाजुक और महीन कपड़ों जैसे ऊन, सिल्क, नायलॉन, रेयान, लेस और पॉलिएस्टर के लिए बेहतर है क्योंकि इसमें नमी नहीं होती, जिससे कपड़ों को जलने या नुकसान पहुंचने का खतरा कम रहता है.

यह भी पढ़ें: लिवर कैंसर होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण; वक्त रहते करें पहचान, इग्नोर करना हो सकता है जानलेवा