IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में इस स्टार खिलाड़ी की एंट्री, इस युवा बल्लेबाज की लेगा जगह

Akash Madhwal CSK: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बड़ा नुकसान हुआ है. टीम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. हैदराबाद के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते समय उनकी हैमस्ट्रिंग खिंच गई थी. इस वजह से अब वह बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे.

star player Akash Madhwal in IPL 2026 Chennai Super Kings team replace young batsman Ayush Mhatre
Image Source: ANI/ File

Akash Madhwal CSK: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बड़ा नुकसान हुआ है. टीम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. हैदराबाद के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते समय उनकी हैमस्ट्रिंग खिंच गई थी. इस वजह से अब वह बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे.

आयुष के बाहर होने के बाद टीम ने तुरंत उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान किया. चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी जगह तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया है. यह फैसला थोड़ा चौंकाने वाला रहा, क्योंकि एक बल्लेबाज की जगह गेंदबाज को लिया गया है.

आकाश मधवाल का रिकॉर्ड

आकाश मधवाल दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और पहले भी आईपीएल में खेल चुके हैं. वह मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं. अब तक उन्होंने 17 मैचों में 23 विकेट लिए हैं.

उनका सबसे यादगार प्रदर्शन 2023 में आया था, जब उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में सिर्फ 3.3 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट लिए थे. यह आईपीएल प्लेऑफ में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन माना जाता है.

पिछले सीजन का प्रदर्शन

आकाश मधवाल ने 2023 में 8 मैचों में 14 विकेट लिए थे. इसके बाद 2024 में 5 मैचों में 5 विकेट और 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 4 मैचों में 4 विकेट अपने नाम किए. वह अपनी सटीक गेंदबाजी और डेथ ओवर्स में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में उम्मीद है कि वह बाकी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं.

आयुष का बाहर होना टीम के लिए नुकसान

वहीं दूसरी तरफ आयुष म्हात्रे इस सीजन में अच्छी फॉर्म में थे. उन्होंने सिर्फ 6 मैचों में 2 अर्धशतक लगाए और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. लेकिन चोट के कारण उन्हें बीच सीजन बाहर होना पड़ा. रिपोर्ट के अनुसार उन्हें ठीक होने में 6 से 12 हफ्ते लग सकते हैं, जिससे उनका पूरा आईपीएल 2026 खत्म हो गया है.

ये भी पढ़ें- UP Board Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक