अचानक धड़ाम हुए चांदी के दाम, ₹7 हजार से ज्यादा की बड़ी गिरावट, जानिए कितनी है 1 किलो सिल्वर की कीमत

Silver Price Crash: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर बाजार और ग्राहकों की खरीदारी पर पड़ता है. बीते कुछ समय में दोनों कीमती धातुओं के दाम काफी ऊंचे स्तर पर पहुंचे हैं, ऐसे में चांदी की कीमत में आई बड़ी गिरावट ने खरीदारों का ध्यान खींचा है.

silver-price-falls-over-seven-thousand-rupees-today
Image Source: Social Media

Silver Price Crash: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर बाजार और ग्राहकों की खरीदारी पर पड़ता है. बीते कुछ समय में दोनों कीमती धातुओं के दाम काफी ऊंचे स्तर पर पहुंचे हैं, ऐसे में चांदी की कीमत में आई बड़ी गिरावट ने खरीदारों का ध्यान खींचा है. सोमवार, 28 सितंबर 2026 को MCX पर चांदी के भाव में 7 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद कीमत 2.28 लाख रुपये प्रति किलो के नीचे आ गई.

1 किलो चांदी का आज क्या है भाव?

28 सितंबर को दोपहर करीब 12:36 बजे MCX पर दिसंबर सिल्वर फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 2,27,494 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था. पिछले क्लोजिंग भाव 2,34,696 रुपये के मुकाबले इसमें 7,202 रुपये यानी 3.07 फीसदी की गिरावट आई. यानी इस समय वायदा बाजार में एक किलो चांदी की कीमत 2,27,494 रुपये दर्ज की गई.

चांदी के भाव में क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?

चांदी की कीमतों में इस गिरावट के पीछे कीमती धातुओं में हुई बिकवाली को प्रमुख वजह माना जा रहा है. तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई को लेकर चिंता बनी हुई है, जबकि खाने-पीने समेत कई जरूरी सामान महंगे हो रहे हैं. इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख की संभावना और ट्रेजरी यील्ड में दबाव भी कीमती धातुओं पर असर डाल रहा है. ब्याज नहीं देने वाली धातुओं के लिए ऊंची ब्याज दरें आम तौर पर दबाव की स्थिति पैदा करती हैं.

आगे चांदी का भाव बढ़ेगा या घटेगा?

मजबूत अमेरिकी डॉलर भी चांदी की कीमतों को प्रभावित कर रहा है, क्योंकि डॉलर में कीमत वाली धातुएं दूसरी मुद्राओं में खरीदारी करने वाले निवेशकों के लिए महंगी हो जाती हैं. फिलहाल बाजार में चांदी को लेकर उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है और आने वाले दिनों में कीमत किस दिशा में जाएगी, इसे लेकर निश्चितता नहीं है. ऐसे में निवेशकों और खरीदारों के लिए वैश्विक बाजार, डॉलर की चाल, ब्याज दरों और महंगाई से जुड़े संकेतों पर नजर रखना महत्वपूर्ण होगा.

ये भी पढ़ें: आज बैंक खुलेंगे या बंद? हड़ताल टलने के बाद जानें सरकारी और प्राइवेट बैंकों का हाल