कौन हैं सोफी शाइन? बनने वाली शिखर धवन की दुल्हनिया; कई सितारें होंगे गेस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. मैदान पर बेखौफ अंदाज़ के लिए पहचाने जाने वाले ‘गब्बर’ अब एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं.

Shikhar Dhawan Soon to get marrying with gf sophie shine know date
Image Source: Social Media

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. मैदान पर बेखौफ अंदाज़ के लिए पहचाने जाने वाले ‘गब्बर’ अब एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. धवन अपनी गर्लफ्रेंड और आयरिश मॉडल–प्रोफेशनल सोफी शाइन के साथ जल्द ही शादी करने वाले हैं. लंबे समय से साथ नजर आ रहे इस कपल ने आखिरकार रिश्ते को अगले मुकाम पर ले जाने का फैसला कर लिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर और सोफी फरवरी महीने में विवाह बंधन में बंधेंगे. शादी से जुड़े समारोह फरवरी के तीसरे हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर में आयोजित किए जाएंगे. इन सेलिब्रेशंस में क्रिकेट और फिल्म इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियों के शामिल होने की संभावना है. बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियां पहले से ही जोर-शोर से चल रही हैं और धवन खुद हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं. एक करीबी सूत्र के अनुसार, यह दोनों के जीवन की नई शुरुआत है और वे इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. शिखर चाहते हैं कि इस खास मौके में किसी तरह की कमी न रह जाए, इसलिए वे तैयारियों में व्यक्तिगत रूप से शामिल हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी से शुरू हुई चर्चाएं

शिखर धवन और सोफी शाइन के रिश्ते को लेकर चर्चा तब तेज हुई थी, जब ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान धवन को स्टेडियम में सोफी के साथ देखा गया था. उस वक्त फैंस और मीडिया के बीच उनके साथ मौजूद महिला को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे. बाद में सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों और सार्वजनिक मौकों पर साथ दिखने से यह रिश्ता धीरे-धीरे सबके सामने साफ हो गया.

दोस्ती से प्यार तक का सफर

रिपोर्ट्स बताती हैं कि शिखर और सोफी की पहली मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी. शुरुआत में दोनों अच्छे दोस्त बने और समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई. IPL 2024 के दौरान भी सोफी को कई बार स्टेडियम और टीम से जुड़े कार्यक्रमों में देखा गया, जिससे उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और मजबूत हो गईं.

पहले भी कर चुके हैं शादी

गौरतलब है कि शिखर धवन की इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की आयशा मुखर्जी से शादी हुई थी. दोनों का एक बेटा जोरावर धवन है. शिखर और आयशा की शादी साल 2012 में हुई थी, लेकिन 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया. लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद 2023 में उनका तलाक मंजूर हुआ.

कौन हैं सोफी शाइन?

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली एक प्रोफेशनल प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं. उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और कैसलरॉय कॉलेज से अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी की. फिलहाल वह अबू धाबी स्थित नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं. भले ही वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हों, लेकिन उनकी स्टाइलिश और ग्लैमरस मौजूदगी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचती रही है. अब फैंस को इंतजार है उस पल का, जब शिखर धवन एक बार फिर दूल्हे के रूप में नई पारी की शुरुआत करेंगे.

यह भी पढ़ें: 'BCCI ने सही किया...' मुस्तफिजुर विवाद पर क्या बोले आकाश चोपड़ा? बांग्लादेश और पाकिस्तान को लताड़ा