Gold-Silver Price Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा गिरावट आपके लिए अवसर साबित हो सकती है. शुक्रवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में तेज कमजोरी देखने को मिली.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 3,000 रुपये से अधिक और चांदी करीब 8,000 रुपये तक टूट गई. इस गिरावट के बाद निवेशकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अभी खरीदारी करनी चाहिए या कीमतों में और नरमी आ सकती है.
देशभर में सोने के ताजा भाव
शुक्रवार को भारत में सोने का औसत भाव 1,47,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.
प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार रहीं:
चांदी में भी बड़ी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज दबाव देखने को मिला. देश में चांदी का भाव 2,32,100 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज किया गया.
प्रमुख शहरों में चांदी के भाव:
MCX पर भारी बिकवाली
अगस्त डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव अपने पिछले बंद स्तर 1,49,309 रुपये से गिरकर दिन के दौरान 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. कारोबार के दौरान सोना लगभग 2 प्रतिशत तक कमजोर रहा और 1,46,402 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखाई दिया.
वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी भी दबाव में रही. कारोबार के दौरान इसका भाव 2,28,800 रुपये प्रति किलोग्राम तक फिसल गया. बाद में यह करीब 2,29,068 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखाई दी.
वैश्विक बाजार में भी कमजोरी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी निवेशकों ने कीमती धातुओं में मुनाफावसूली की. कॉमेक्स पर सोना करीब 4,141 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करता नजर आया, जबकि चांदी 63.45 डॉलर प्रति औंस के आसपास रही.
गिरावट की प्रमुख वजहें
वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने से सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग कमजोर हुई है. इसके अलावा शेयर बाजारों में मजबूती और रुपये की स्थिति बेहतर होने से भी सोना-चांदी दबाव में आए हैं.
लंबी अवधि के निवेशकों के लिए क्या है सलाह?
ऐसे में जिन निवेशकों का नजरिया लंबी अवधि यानी 5 साल या उससे अधिक का है और जिन्होंने अभी तक सोना-चांदी में निवेश नहीं किया है, वे इस गिरावट के दौरान निवेश के विकल्प पर विचार कर सकते हैं.
फिलहाल बाजार में सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या यह गिरावट खरीदारी का मौका है या कीमतों में अभी और नरमी आ सकती है. इसका स्पष्ट जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है, लेकिन निवेशकों की नजर एक बार फिर सोना और चांदी पर टिकने लगी है.
ये भी पढ़ें- NEET पेपर लीक विवाद के बीच Telegram को बड़ा झटका, कोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले पर लगाई मुहर