11 दिसंबर से बदलेगी शनि की चाल, इन 4 राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन!

Shani Margi 2026: ज्योतिष में शनि देव की चाल को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. शनि को कर्मों के अनुसार फल देने वाला ग्रह कहा जाता है. मान्यता है कि उनकी चाल में बदलाव का असर सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है. साल 2026 में शनि एक बार फिर अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. फिलहाल शनिदेव मीन राशि में वक्री अवस्था में हैं और 11 दिसंबर 2026 को इसी राशि में मार्गी हो जाएंगे.

shani-margi-2026-lucky-zodiac-signs-career-money
AI Generated

Shani Margi 2026: ज्योतिष में शनि देव की चाल को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. शनि को कर्मों के अनुसार फल देने वाला ग्रह कहा जाता है. मान्यता है कि उनकी चाल में बदलाव का असर सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है. साल 2026 में शनि एक बार फिर अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. फिलहाल शनिदेव मीन राशि में वक्री अवस्था में हैं और 11 दिसंबर 2026 को इसी राशि में मार्गी हो जाएंगे. शनि की सीधी चाल से कुछ राशियों को राहत मिलने और लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग बन सकते हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मेष और मिथुन समेत चार राशियों के लिए यह बदलाव खास रह सकता है. आइए जानते हैं इन राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है.

कब मार्गी होंगे शनिदेव?

द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 दिसंबर 2026, शुक्रवार को सुबह 5 बजे शनि देव मीन राशि में मार्गी होंगे. इससे पहले 27 जुलाई 2026 को शनिदेव इसी राशि में वक्री हुए थे. इस तरह करीब 138 दिनों तक उल्टी चाल चलने के बाद शनि फिर से सीधी चाल में आ जाएंगे. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, शनि के मार्गी होने से कुछ राशियों के कामकाज में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना विदेश से जुड़े मामलों में नए अवसर लेकर आ सकता है. शनि आपकी राशि के बारहवें भाव में सीधी चाल चलेंगे. इस समय मेष राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण भी चल रहा है. विदेश में नौकरी या कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. विदेश से जुड़े पुराने कामों में आ रही बाधाएं दूर होने के संकेत हैं. कारोबारियों को दूसरे शहरों और विदेशी बाजारों से नए अवसर मिल सकते हैं. इस दौरान धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग भी बन सकते हैं. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए शनि की सीधी चाल करियर के लिहाज से शुभ संकेत दे रही है. शनि आपकी राशि के दसवें भाव में मार्गी होंगे. ज्योतिष में इस भाव को नौकरी, करियर और कारोबार से जोड़कर देखा जाता है. इस दौरान कामकाज में आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर मिलेगा और ऑफिस में उनके काम की सराहना हो सकती है. नई जिम्मेदारी मिलने के साथ वेतन में बढ़ोतरी के योग भी बन सकते हैं. कारोबारियों को नए प्रोजेक्ट और ग्राहक मिल सकते हैं. पुराने कामों में तेजी आने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना राहत लेकर आ सकता है. शनि आपकी राशि के नौवें भाव में सीधी चाल चलेंगे. ज्योतिष के अनुसार, नौवां भाव भाग्य, धर्म, लंबी यात्राओं और उच्च शिक्षा से संबंधित माना जाता है. इस दौरान लंबे समय से रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना हो सकती है. पढ़ाई और करियर से जुड़ी योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं. पिता का सहयोग मिल सकता है और धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना पुराने मामलों को सुलझाने में मददगार साबित हो सकता है. शनि आपकी राशि के आठवें भाव में सीधी चाल चलेंगे. इस दौरान पुराने विवाद और पैसों से जुड़े मामले सुलझने के संकेत हैं. लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं. हालांकि, नौकरीपेशा लोगों को धैर्य बनाए रखना होगा और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए. कारोबारियों को नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतना जरूरी होगा. किसी को उधार देने या बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें.

यह भी पढ़ें: Rahu Ketu Gochar 2026: 5 दिसंबर से बदलेगी राहु-केतु की चाल, वृष-मीन समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत