Samsung ने अपने फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज के नए Fan Edition स्मार्टफोन Galaxy S26 FE को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन में प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं. फोन को Blueberry, Graphite और Pistachio कलर में पेश किया गया है.
Galaxy S26 FE की कीमत और वेरिएंट
Samsung Galaxy S26 FE को तीन स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है. इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 799 यूरो यानी करीब 89 हजार रुपये है. वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 यूरो यानी लगभग 1 लाख रुपये रखी गई है. टॉप मॉडल 8GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 1,099 यूरो यानी करीब 1.22 लाख रुपये है.
120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस
फोन में 6.7 इंच की Full-HD Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है. यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. फोन को IP68 रेटिंग मिली है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 17 पर आधारित One UI 9 पर काम करता है और डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है.
Exynos चिपसेट और 512GB तक स्टोरेज
परफॉर्मेंस के लिए Galaxy S26 FE में Samsung का Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है. फोन में 8GB रैम के साथ 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. ऐसे में ज्यादा ऐप्स चलाने, मल्टीटास्किंग और बड़ी फाइलें स्टोर करने के लिए फोन में पर्याप्त स्पेस और प्रोसेसिंग पावर मिलने की उम्मीद है.
50MP कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का f/1.8 प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है. टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम और 30x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.
4,900mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग
Samsung Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4 और USB Type-C जैसे विकल्प मिलते हैं. इसके अलावा स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर इसकी बिक्री 4 सितंबर से शुरू होगी.
ये भी पढ़ें: Vivo का नया 5G फोन की भारत में एंट्री, 7,200mAh बैटरी से है लैस, जानिए कीमत और फीचर्स