थलपति विजय की इस मूवी का का रीमेक है सलमान खान की सिकंदर? जानिए केआरके ने क्या कह दिया

'सिकंदर' को एआर मुरुगदास द्वारा डायरेक्ट किया गया है, और इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.

Salman Khan Sikandar a remake of movie Thalapathy Vijay KRK
थलपति विजय और सलमान खान | Photo: ANI

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के फैंस के लिए इस ईद पर एक खास तोहफा आने वाला है. सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इस फिल्म को लेकर फैंस में भारी उत्साह है, लेकिन फिल्म को लेकर एक अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके की प्रतिक्रिया कुछ अलग रही है.

क्या बोले केआरके?

केआरके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर 'सिकंदर' फिल्म के टीजर पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि यह फिल्म साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय की तमिल हिट फिल्म 'सरकार' का रीमेक है. उन्होंने लिखा, "अब यह कंफर्म हो चुका है कि 'सिकंदर' थलपति विजय की फिल्म 'सरकार' का रीमेक है." इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों के कुछ सीन शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें कुछ समानताएं देखने को मिल रही हैं, हालांकि इन सीन में कुछ अंतर भी है. इस दावे को लेकर यह सवाल उठ रहा है कि फिल्म के रिलीज होने के बाद ही यह साफ होगा कि केआरके का दावा सही है या नहीं.

रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में

'सिकंदर' को एआर मुरुगदास द्वारा डायरेक्ट किया गया है, और इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म में सलमान के अपोजिट एक्शन और थ्रिल से भरपूर किरदार निभाने वाले सत्यराज भी होंगे, जिन्हें 'बाहुबली' में कटप्पा के रूप में जाना जाता है. इस फिल्म में सलमान और सत्यराज का एक्शन-पैक्ड सामना होने वाला है, जिसे देखने के लिए दर्शकों को खासा इंतजार है.

फिल्म के टीजर में सलमान खान का एक्शन अवतार पहले ही दिखाई दे चुका है, और इस बार वह अपनी जबरदस्त स्टंट्स और धमाकेदार एक्शन के साथ बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी सफलता हासिल करती है, खासकर जब इतनी चर्चा और विवादों के बीच इसे रिलीज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः ट्रंप ने जेलेंस्की को 'रगड़' दिया! यूक्रेन के राष्ट्रपति की हुई ऐसी 'बेइज्जती', सलाद का टुकड़ा तक नहीं खा पाए!