इंग्लैंड दौरे पर संन्यास लेने वाले थे रोहित शर्मा, चयनकर्ताओं की किस बात से नाराज होकर बदला फैसला?

मुंबई में भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर बीसीसीआई की अहम बैठक चल रही है. अगले साल होने वाले विश्व कप को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की जा रही है.

Rohit Sharma was set to retire the selectors made him change his decision
प्रतिकात्मक तस्वीर/ ANI

Rohit Sharma Retirement: मुंबई में भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर बीसीसीआई की अहम बैठक चल रही है. अगले साल होने वाले विश्व कप को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की जा रही है. ऐसे में रोहित शर्मा के भविष्य पर भी बात होना तय माना जा रहा है. इसी बीच खबर सामने आई है कि रोहित इंग्लैंड दौरे के दौरान ही संन्यास लेने का मन बना चुके थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल दिया.

लॉर्ड्स वनडे के बाद लेना था संन्यास

रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे में लॉर्ड्स में खेले गए वनडे के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले थे. लेकिन इसी दौरान चयन समिति के किसी सदस्य ने उनके संन्यास की बात मीडिया में लीक कर दी. अपने करियर को लेकर इस तरह की खबरें सामने आने से रोहित काफी नाराज हो गए.

इसके बाद जब रोहित मैदान पर उतरे तो उन्होंने शानदार शतक लगा दिया. इस पारी के बाद उन्होंने फिलहाल संन्यास लेने का विचार पूरी तरह छोड़ दिया. लॉर्ड्स वनडे में टीम की हार के बावजूद रोहित के बल्ले से निकले शतक ने उनके भविष्य को लेकर तस्वीर बदल दी.

चयनकर्ता ने कही थी आगे बढ़ने की बात

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, चयन समिति के एक सदस्य ने रोहित को बताया था कि चयन पैनल अब उनसे आगे बढ़ने का फैसला कर चुका है. इंग्लैंड दौरे में लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित से यह सवाल भी किया गया था कि क्या वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को खत्म करने वाले हैं.

रोहित और उनके करीबी लोगों ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. हालांकि, उस समय ऐसी चर्चा थी कि नाराज होने के बावजूद रोहित संन्यास लेने के लिए तैयार हो गए थे. लेकिन लॉर्ड्स में उनके शानदार शतक के बाद कम से कम फिलहाल उनके संन्यास की संभावना टल गई है.

अगले विश्व कप में खेलेंगे या नहीं?

हालांकि अभी यह पक्का नहीं है कि रोहित अगले साल दक्षिण अफ्रीका जाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा होंगे या नहीं. विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के भविष्य को लेकर भी सवाल हैं, लेकिन इन दोनों के मुकाबले रोहित शर्मा के करियर को लेकर ज्यादा असमंजस बना हुआ है.मुंबई में भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर बीसीसीआई की अहम बैठक चल रही है. अगले साल होने वाले विश्व कप को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की जा रही है. ऐसे में रोहित शर्मा के भविष्य पर भी बात होना तय माना जा रहा है. इसी बीच खबर सामने आई है कि रोहित इंग्लैंड दौरे के दौरान ही संन्यास लेने का मन बना चुके थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल दिया.

लॉर्ड्स वनडे के बाद लेना था संन्यास

रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे में लॉर्ड्स में खेले गए वनडे के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले थे. लेकिन इसी दौरान चयन समिति के किसी सदस्य ने उनके संन्यास की बात मीडिया में लीक कर दी. अपने करियर को लेकर इस तरह की खबरें सामने आने से रोहित काफी नाराज हो गए.

इसके बाद जब रोहित मैदान पर उतरे तो उन्होंने शानदार शतक लगा दिया. इस पारी के बाद उन्होंने फिलहाल संन्यास लेने का विचार पूरी तरह छोड़ दिया. लॉर्ड्स वनडे में टीम की हार के बावजूद रोहित के बल्ले से निकले शतक ने उनके भविष्य को लेकर तस्वीर बदल दी.

चयनकर्ता ने कही थी आगे बढ़ने की बात

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, चयन समिति के एक सदस्य ने रोहित को बताया था कि चयन पैनल अब उनसे आगे बढ़ने का फैसला कर चुका है. इंग्लैंड दौरे में लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित से यह सवाल भी किया गया था कि क्या वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को खत्म करने वाले हैं.

रोहित और उनके करीबी लोगों ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. हालांकि, उस समय ऐसी चर्चा थी कि नाराज होने के बावजूद रोहित संन्यास लेने के लिए तैयार हो गए थे. लेकिन लॉर्ड्स में उनके शानदार शतक के बाद कम से कम फिलहाल उनके संन्यास की संभावना टल गई है.

अगले विश्व कप में खेलेंगे या नहीं?

हालांकि अभी यह पक्का नहीं है कि रोहित अगले साल दक्षिण अफ्रीका जाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा होंगे या नहीं. विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के भविष्य को लेकर भी सवाल हैं, लेकिन इन दोनों के मुकाबले रोहित शर्मा के करियर को लेकर ज्यादा असमंजस बना हुआ है.