रितेश देशमुख का तेलुगु डेब्यू, RAPO23 के सेट पर राम पोथिनेनी ने गले लगाकर किया वेलकम!

बॉलीवुड में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले रितेश देशमुख अब तेलुगु सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं. एनर्जेटिक स्टार राम पोथिनेनी की फिल्म #RAPO23 के साथ रितेश अपने तेलुगु डेब्यू के लिए तैयार हैं.

Riteish Deshmukh Telugu debut RAPO23 Ram Pothineni welcomes
Image Source: Social Media

बॉलीवुड में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले रितेश देशमुख अब तेलुगु सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं. एनर्जेटिक स्टार राम पोथिनेनी की फिल्म #RAPO23 के साथ रितेश अपने तेलुगु डेब्यू के लिए तैयार हैं. मेकर्स ने फिल्म में उनकी एंट्री का ऐलान कर दिया है. इन दिनों हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग चल रही है, जहां रितेश भी टीम के साथ जुड़ गए हैं. फिल्म के सेट से सामने आए बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो में राम पोथिनेनी रितेश का गर्मजोशी से स्वागत करते और उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं.

खास बात यह है कि #RAPO23 में राम पोथिनेनी सिर्फ एक्टिंग ही नहीं कर रहे, बल्कि बतौर डायरेक्टर भी अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं. कृष्णा पोथिनेनी के प्रोडक्शन हाउस रापो सिनेमैटिक्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है. फिल्म की कहानी नियो-नोयर दुनिया में सेट है, जो इसके रहस्य और रोमांच को एक अलग अंदाज देने वाली है.

साउथ सिनेमा में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार

‘एक विलेन’, ‘रेड 2’ और ‘राजा शिवाजी’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखा चुके रितेश देशमुख अब साउथ सिनेमा में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट और अपने किरदार से प्रभावित होकर रितेश ने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भरी. फिल्म में उनका किरदार कहानी के लिहाज से बेहद अहम होने वाला है.

फिल्म की टीम ने जो BTS वीडियो शेयर किया है, उसमें रितेश का चेहरा भले ही नजर नहीं आता, लेकिन सेट पर उनकी एंट्री और राम पोथिनेनी के साथ उनकी मुलाकात की झलक जरूर देखने को मिलती है. दोनों की इस मुलाकात ने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है.

फिल्म में संयुक्ता फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी, जबकि कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

फिल्म की टेक्निकल टीम में सिनेमैटोग्राफर थिरुनावुकरासु (तिर्रु), प्रोडक्शन डिजाइनर एएस प्रकाश और म्यूजिक कंपोजर सैम सीएस शामिल हैं. वहीं, एक्शन सीक्वेंस को पीटर हेन, विक्रम मोर और केविन डिजाइन कर रहे हैं.

फिलहाल हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग जारी है. एक तरफ राम पोथिनेनी बतौर डायरेक्टर अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ रितेश देशमुख तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं. ऐसे में #RAPO23 को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ना लाजिमी है!