शादी से पहले रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज पर लुटाया प्यार, शेयर कीं ऐसी तस्वीरें कि देखते रह गए फैंस

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही अपनी मंगेतर और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. इस बीच शादी से कुछ दिन पहले रिंकू ने प्रिया के जन्मदिन पर उन्हें खास अंदाज में विश किया है. क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका रोमांटिक और मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है.

rinku-singh-priya-saroj-unseen-photos-birthday-wish
Image Source: Social Media

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही अपनी मंगेतर और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. इस बीच शादी से कुछ दिन पहले रिंकू ने प्रिया के जन्मदिन पर उन्हें खास अंदाज में विश किया है. क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका रोमांटिक और मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है. तस्वीरों में प्रिया कभी साड़ी तो कभी सूट में नजर आ रही हैं और अपनी सादगी से फैंस का दिल जीत रही हैं.

रिंकू सिंह ने प्रिया के लिए लिखा खास मैसेज

रिंकू सिंह ने 23 नवंबर को प्रिया सरोज के जन्मदिन के मौके पर कुछ तस्वीरें साझा कीं. इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे प्रिया... इस बार का बर्थडे खास है, और आने वाले दिन उससे भी ज्यादा.'

रिंकू के इस मैसेज को उनकी आने वाली शादी से जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, दोनों 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. ऐसे में क्रिकेटर का यह पोस्ट उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

तस्वीरों में दिखा रिंकू-प्रिया का प्यार भरा अंदाज

शेयर की गई तस्वीरों में रिंकू और प्रिया की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. एक फोटो में प्रिया पीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं, जबकि रिंकू ने काली टी-शर्ट पहनी हुई है. दोनों हाथों में आर्टिफिशियल सूरजमुखी के फूल पकड़े दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान प्रिया मुस्कुराते हुए रिंकू के कंधे पर सिर रखे हुए हैं. दोनों की यह तस्वीर उनके रिश्ते की खूबसूरत झलक दिखाती है. फैंस को भी उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

बैट लेकर मस्ती करती दिखीं प्रिया सरोज

रिंकू ने तस्वीरों के जरिए प्रिया का एक अलग और मस्ती भरा अंदाज भी दिखाया है. कुछ तस्वीरों में प्रिया क्रिकेट बैट थामे नजर आ रही हैं. कहीं वह बैट के साथ पोज दे रही हैं, तो कहीं रिंकू उनकी तस्वीरें क्लिक करते दिखाई दे रहे हैं. आमतौर पर प्रिया सरोज को सार्वजनिक कार्यक्रमों में लोगों की समस्याएं सुनते और राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेते देखा जाता है. लेकिन इन तस्वीरों में उनका चुलबुला अंदाज भी देखने को मिल रहा है.

साड़ी और सूट में प्रिया ने खींचा ध्यान

प्रिया सरोज अपनी सादगी और पारंपरिक पहनावे के लिए भी जानी जाती हैं. तस्वीरों में उनका साड़ी और सूट वाला लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है. एक तस्वीर में वह नीली साड़ी पहनकर मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं. वहीं, पीछे सफेद टी-शर्ट और नीले ट्राउजर में रिंकू उनके फोन की स्क्रीन देखते दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी के दौरान की एक तस्वीर भी सामने आई है. इसमें प्रिया हरे रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं. वहीं, हल्के पीले रंग के सूट में उनका सिंपल लुक भी काफी आकर्षक लग रहा है.

 

4 दिसंबर को शादी करेंगे रिंकू और प्रिया

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी को लेकर उनके चाहने वालों में काफी उत्साह है. दोनों 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी से पहले रिंकू का यह बर्थडे पोस्ट और दोनों की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही हैं. अब फैंस को इस जोड़ी की शादी की तस्वीरों का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: 'अब इसकी क्या जरूरत?', टेस्ट मैच ड्रॉ होने से भड़के शुभमन गिल! ICC के 6 साल पुराने नियम पर उठाए सवाल