Reliance Jio New Recharge Plan: रिलायंस जियो ने हाल ही में एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जो खासतौर पर युवाओं और गेमिंग प्रेमियों के लिए डिज़ाइन किया गया है. इस प्लान का नाम Youth and Gaming Plan रखा गया है, जो उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो दिनभर गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं. अगर आप एक ऐसा प्लान चाहते हैं जो डाटा, एंटरटेनमेंट और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ आए, तो जियो का यह नया प्लान आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
इस प्लान में क्या है खास?
459 रुपये में मिलने वाला यह प्लान न केवल डाटा, बल्कि प्रीमियम सेवाओं का शानदार कॉम्बिनेशन भी प्रदान करता है. इस प्लान में Snapchat , FanCode, JioHotstar, और Google Gemini Pro जैसी सेवाएं फ्री दी जा रही हैं. यह एक ऐसा प्लान है जिसमें यूजर्स को गेमिंग, स्ट्रीमिंग, और सोशल मीडिया पर बेहतरीन अनुभव मिलता है, जो खासतौर पर हाई डाटा यूजर्स और गेमिंग शौकिनों के लिए आदर्श है.
2GB रोजाना डेटा और अनलिमिटेड 5G अनुभव
इस प्लान में आपको हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, इसके बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक घट जाती है. इसके अलावा, जियो के Youth and Gaming Plan में 5GB अतिरिक्त डेटा भी शामिल है, जिससे कुल 61GB डेटा का लाभ मिलता है. इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा भी दी जाती है. जियो ट्रू 5G नेटवर्क वाले क्षेत्रों में, उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ मिलेगा, जो इस प्लान को और भी आकर्षक बनाता है.
प्रीमियम सेवाएं
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है इसकी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन. जियो यूजर्स को JioGames Mobile, FanCode (JioTV के माध्यम से), और Snapchat का फ्री एक्सेस मिलेगा. इसके अलावा, तीन महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. इसके साथ-साथ 50GB JioAICloud स्टोरेज भी इस पैकेज में शामिल है. यानि, एक ही रिचार्ज में यूजर्स को गेमिंग, लाइव स्पोर्ट्स, सोशल मीडिया और क्लाउड स्टोरेज जैसी तमाम सुविधाएं मिलती हैं.
Google Gemini Pro और अंतरराष्ट्रीय एसएमएस
जियो के इस प्लान के तहत, यूजर्स को 18 महीनों के लिए Google Gemini Pro का एक्सेस मिलेगा, जिसकी कीमत 35,100 रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा, 5TB क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है, जिससे यूजर्स को बहुत सारी डिजिटल सामग्री सुरक्षित रखने का मौका मिलेगा. इसके अलावा, जो लोग विदेश यात्रा करते हैं, उनके लिए भी एक खास सुविधा है. जियो वाई-फाई कॉलिंग के जरिए इंटरनेशनल रोमिंग पैक के बिना भी फ्री इनकमिंग एसएमएस की सुविधा दे रहा है, जिससे यूजर्स को OTP और बैंकिंग अलर्ट आसानी से प्राप्त हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: YouTube पर फर्जी वीडियो बनाने वालों की खैर नहीं! AI करेगा डीपफेक की पहचान, क्या है ये टेक्नोलॉजी?