'मैं भी आम इंसान हूं...', रीति तिवारी ने नेपो किड कहे जाने पर बिग बॉस में रखी बात, छलका दर्द

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने अपने पिता के साथ रिश्ते, बचपन और स्टार किड होने के फायदे को लेकर खुलकर बात की. शो के एक एपिसोड में साथी कंटेस्टेंट स्काउट से बातचीत के दौरान रीति ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें शेयर कीं.

Reeti Tiwari opens up on Bigg Boss 20 about being labeled a nepo kid reveals her pain
Image Source: Social Media

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने अपने पिता के साथ रिश्ते, बचपन और स्टार किड होने के फायदे को लेकर खुलकर बात की. शो के एक एपिसोड में साथी कंटेस्टेंट स्काउट से बातचीत के दौरान रीति ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें शेयर कीं.

मेरे माता-पिता के बीच बहुत झगड़े होते थे

रीति ने अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि उनके पिता काफी जल्दी घर से अलग हो गए थे. उन्होंने कहा कि उनके पिता उनसे फोन पर भी बात नहीं करते थे. रीति ने बताया कि उन्हें इसकी सही वजह नहीं पता, क्योंकि उनके माता-पिता के बीच अक्सर बहुत झगड़े होते थे. उन्होंने कहा कि वह अपने पिता से साल में सिर्फ एक बार मिल पाती थीं.

उन्होंने मेरे करियर में मदद नहीं की

स्टार किड होने के फायदे पर बात करते हुए रीति ने कहा कि उन्हें अपने पिता की कमाई, पैसा, दौलत या शोहरत का फायदा नहीं मिला. हालांकि, उन्हें अपने पिता का नाम जरूर मिला, जिसकी वजह से उन्हें कई जगह सम्मान मिलता है. उन्होंने कहा कि वह जहां जाती हैं, लोग उन्हें मनोज तिवारी की बेटी के तौर पर पहचानते हैं.

रीति ने बताया कि उनके पिता ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह उनके करियर में किसी तरह की मदद नहीं करेंगे. उन्हें अपनी पहचान खुद बनाने के लिए कहा गया था. रीति के मुताबिक, उनके पिता का कहना था कि अगर उनमें काबिलियत है तो वह खुद अपने दम पर आगे बढ़ेंगी.

मुझे हर महीने बस 20-25 हजार रुपये मिलते हैं

रीति ने अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि उनके पिता उन्हें ज्यादा पैसे नहीं देते और हर महीने उन्हें करीब 20-25 हजार रुपये का अलाउंस मिलता है. रीति ने कहा कि उन्हें बाहर जाकर सीखने और अपने लिए चीजें करने के लिए भी पर्याप्त पैसे नहीं मिलते.

उन्होंने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का उदाहरण देते हुए कहा कि कई बार वह पेट भरने के लिए दिन में दो बार 10 रुपये का वड़ा पाव खा लेती हैं. वह जरूरत के हिसाब से ही खर्च करती हैं और कभी-कभी गाड़ी में सिर्फ 500 रुपये का डीजल भरवाती हैं.

लोग सोचते हैं कि मैं सिल्वर स्पून लेकर पैदा हुई

रीति ने स्टार किड्स को लेकर लोगों की सोच पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि लोग मानते हैं कि वह बहुत सुविधाओं के बीच पैदा हुई हैं और उनके पास सबकुछ आसानी से आया है. लेकिन रीति के मुताबिक, ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा कि वह भी एक आम इंसान हैं और उनकी जिंदगी में भी कई मुश्किलें रही हैं.

ये भी पढ़ें- IND W vs SL W Final: भारत की बेटियों का धमाका, श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड