बिहार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में होगी बंपर भर्ती, हर प्रखंड में तैनात होंगे अधिकारी, जानें पूरी जानकारी

Bihar Jobs: बिहार सरकार राज्य के सभी प्रखंडों में पहली बार अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारियों की नियुक्ति करने जा रही है. विभाग का लक्ष्य है कि यह प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी कर ली जाए. इस कदम से अल्पसंख्यक समुदाय तक सरकारी योजनाओं का लाभ बेहतर तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी.

Recruitment for 1,076 posts to take place in Bihar Minority Welfare Officers to be deployed
Image Source: Social Media

Bihar Jobs: बिहार सरकार राज्य के सभी प्रखंडों में पहली बार अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारियों की नियुक्ति करने जा रही है. विभाग का लक्ष्य है कि यह प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी कर ली जाए. इस कदम से अल्पसंख्यक समुदाय तक सरकारी योजनाओं का लाभ बेहतर तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी.

1076 पदों पर होगी भर्ती

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में कुल 1076 पदों पर नई नियुक्तियां की जाएंगी. इसके लिए विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) और बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) को अधियाचना भेज दी है.

किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती के तहत कई अलग-अलग पद शामिल हैं. इनमें:

जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी- 6 पद
प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी- 487 पद
निम्नवर्गीय लिपिक (मुख्यालय/निदेशालय)- 8 पद
निम्नवर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय सेवा)- 14 पद
निम्नवर्गीय लिपिक (समाहरणालय सेवा)- 524 पद
छात्रावास प्रबंधक- 37 पद

22 आवासीय विद्यालयों का निर्माण होगा पूरा

राज्य सरकार इस साल कक्षा 9 से 12 तक के 22 अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों का निर्माण भी पूरा करने की तैयारी में है. फिलहाल दरभंगा और किशनगंज में ऐसे दो विद्यालय संचालित हो रहे हैं.

कई जिलों में भवन निर्माण पूरा

कटिहार, जमुई, कैमूर, नालंदा और मुजफ्फरपुर में आवासीय विद्यालयों के भवन का निर्माण पूरा हो चुका है. जल्द ही इन स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू की जा सकती हैं.

मदरसों में बढ़ रही डिजिटल सुविधा

अल्पसंख्यक शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए राज्य के 75 मदरसों में स्मार्ट क्लास की सुविधा शुरू कर दी गई है. विभाग का कहना है कि आने वाले समय में राज्य के सभी मदरसों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था शुरू की जाएगी, जिससे छात्रों को आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल सके.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट-बुमराह की वापसी, कौन हुआ बाहर?