Jailer 2: तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनी 'जेलर 2', रजनीकांत ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Rajinikanth Jailer 2 becomes the biggest film in Tamil cinema bo collection
Image Source: Social Media

Jailer 2: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के महज 10 दिनों में फिल्म ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने तमिल सिनेमा में नया इतिहास रच दिया है. फिल्म ने रजनीकांत की ही ‘2.0’ को पीछे छोड़ दिया है.

‘जेलर 2’ दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली रजनीकांत की तीसरी फिल्म बन गई है. वहीं, तमिल सिनेमा के इतिहास में यह आंकड़ा पार करने वाली चौथी फिल्म है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने 10 दिनों में कितनी कमाई की है.

‘जेलर 2’ ने 10वें दिन कितनी कमाई की?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी शनिवार को 24.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. पिछले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में करीब 10 करोड़ रुपये का उछाल आया है. अब सभी की नजरें रविवार की कमाई पर हैं. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है.

10 दिनों में दुनियाभर में कमाए 666 करोड़ रुपये

‘जेलर 2’ ने भारत में 10 दिनों में 334.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 436.80 करोड़ रुपये हो चुका है. विदेशों में फिल्म ने 229.50 करोड़ रुपये की कमाई की है.

इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 666.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसी के साथ इसने रजनीकांत की फिल्म ‘2.0’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘2.0’ ने दुनियाभर में करीब 660 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

अब ‘जेलर 2’ इस आंकड़े को पार कर चुकी है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में रजनीकांत की यह फिल्म कमाई के कितने नए रिकॉर्ड बनाती है.