IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज पहले वनडे पर बारिश का साया, तिरुवनंतपुरम के मौसम पर आया बड़ा अपडेट

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 27 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

Rain threat looms over India vs West Indies first ODI update on Thiruvananthapuram weather
Image Source: Social Media

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 27 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. देश के कई हिस्सों में पिछले एक दिन से बारिश हो रही है, ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजर अब तिरुवनंतपुरम के मौसम पर है. सवाल है कि क्या बारिश पहले वनडे का मजा खराब कर सकती है या मुकाबला बिना किसी रुकावट के खेला जाएगा?

भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं, जबकि वेस्टइंडीज की कमान शाई होप के हाथों में है. विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इस वनडे सीरीज का हिस्सा हैं. इसके अलावा नमन धीर और आकिब नबी डार जैसे युवा खिलाड़ियों को भी टीम में मौका मिला है.

हेड टू हेड में कौन आगे?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 142 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारतीय टीम ने 72 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने 64 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच दो मैच टाई रहे हैं, जबकि चार मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला.

क्या बारिश से रद्द होगा पहला वनडे?

बारिश को लेकर फैंस के लिए फिलहाल राहत की खबर है. रविवार को तिरुवनंतपुरम में बारिश की संभावना ज्यादा नहीं बताई गई है. एक्यूवेदर के मुताबिक, मैच के दौरान बारिश की संभावना करीब 15 फीसदी है.

मौसम में कुछ समय बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं लग रहा कि बारिश मुकाबले में बड़ी रुकावट बनेगी. ऐसे में फैंस को मैच को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. मुकाबले से पहले दोपहर 1:30 बजे टॉस होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- कबड्डी में महिला के बाद पुरुषों ने भी दिखाया कमाल, ईरान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड मेडल