Rahu Gochar 2026: इन तीन राशियों की बदलने वाली है किस्मत! राहु बदलेंगे चाल, छप्परफाड़ होगी कमाई

Rahu Gochar 2026 Rashifal: साल 2026 में राहु का एक खास और दुर्लभ राशि परिवर्तन होने जा रहा है. 5 दिसंबर को राहु कुंभ राशि से निकलकर शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष के मुताबिक, शनि की राशि में राहु का गोचर तीन राशियों के लिए अच्छा माना जा रहा है.

Rahu Transit 2026 Rahu change course Capricorn Scorpio Pisces massive financial gains
प्रतिकात्मक तस्वीर/ magnific

Rahu Gochar 2026 Rashifal: साल 2026 में राहु का एक खास और दुर्लभ राशि परिवर्तन होने जा रहा है. 5 दिसंबर को राहु कुंभ राशि से निकलकर शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष के मुताबिक, शनि की राशि में राहु का गोचर तीन राशियों के लिए अच्छा माना जा रहा है. राहु के मकर राशि में आते ही इन तीन राशियों के लोगों की स्थिति बदल सकती है.

लंबे समय से परेशानी, दुख और पैसों की दिक्कत झेल रहे लोगों को राहत मिलने के संकेत हैं. धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है और रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए राहु का यह गोचर शुभ रहने वाला है.

मकर राशि

राहु का मकर राशि में गोचर सिंह राशि वालों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है. नौकरी में लंबे समय से जिस मौके का इंतजार था, वह अब मिल सकता है. मेहनत का अच्छा नतीजा मिलने के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं. किसी जरूरी फैसले को लेकर चल रही उलझन दूर हो सकती है और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. पुराने कामों से भी फायदा मिलने की उम्मीद है. कुल मिलाकर यह समय आपके लिए अच्छा रह सकता है.

उपाय- हर दिन “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए राहु का यह गोचर कई अटके हुए कामों को आगे बढ़ा सकता है. नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. लंबे समय से की जा रही किसी कोशिश का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. पैसों से जुड़ी परेशानियां भी कम हो सकती हैं. किसी काम में सफलता मिलने से मन खुश रहेगा और उत्साह बढ़ेगा. हालांकि इस दौरान जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें और धैर्य बनाए रखें.

उपाय- हर महीने किसी एक शनिवार शनि से जुड़ी चीजों का दान करें.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए राहु का यह राशि परिवर्तन राहत लेकर आ सकता है. लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी से छुटकारा मिलने के संकेत हैं. करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिसका फायदा आगे भी देखने को मिलेगा. आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर हो सकती है. मेहनत का सही परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. किसी जरूरी काम के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि बड़े फैसले लेते समय अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें.

उपाय- हर सोमवार शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. भारत 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढ़ें- BJP ने 36 राज्यों के प्रभारी-सह प्रभारी किए घोषित, स्मृति ईरानी, तावड़े और पुनिया को मिली बड़ी