जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पर वायुशक्ति-2026 सैन्य अभ्यास से पहले एक खास और ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वदेश में विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH) ‘प्रचंड’ में सवार हुईं. यह अवसर भारतीय वायुसेना के लिए ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी गर्व का क्षण बन गया.
शुक्रवार सुबह अपने राजस्थान दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पहुंचीं, जहां उन्होंने अत्याधुनिक ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में विशेष उड़ान भरी. इस उड़ान को लेकर वायुसेना ने पहले से विशेष तैयारी की थी और राष्ट्रपति के लिए करीब 25 मिनट की विशेष सॉर्टी तय की गई थी.