रकुल प्रीत सिंह का ‘रामायणम्’ से जारी हुआ शूर्पणखा का आकर्षक पोस्टर, एक्ट्रेस ने साझा किया अनुभव!

नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ के मेकर्स ने रकुल प्रीत सिंह का शूर्पणखा के रूप में पहला लुक जारी कर दिया है. इसके साथ ही महाकाव्य के एक और अहम किरदार से पर्दा उठ गया है और फिल्म की भव्य दुनिया धीरे-धीरे दर्शकों के सामने आ रही है.

poster of Surpanakha from Ramayanam featuring Rakul Preet Singh released
Image Source: Social Media

नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ के मेकर्स ने रकुल प्रीत सिंह का शूर्पणखा के रूप में पहला लुक जारी कर दिया है. इसके साथ ही महाकाव्य के एक और अहम किरदार से पर्दा उठ गया है और फिल्म की भव्य दुनिया धीरे-धीरे दर्शकों के सामने आ रही है.

पोस्टर को कैप्शन के साथ शेयर करते हुए, “जनस्थान की राजकुमारी, शूर्पणखा.  शूर्पणखा के रूप में रकुल प्रीत सिंह” 

मेकर्स ने दर्शकों के सामने एक्टर को उनके द्वारा निभाए गए किरदार में पहली बार पेश किया है.

शूर्पणखा के रॉयल अवतार में दिखीं रकुल प्रीत

रामायणम् से जारी किए गए नए पोस्टर में रकुल प्रीत सिंह को उनके जनस्थान की राजकुमारी, शूर्पणखा के आकर्षक रॉयल अवतार में देखा जा सकता है. रकुल पोस्टर में बेहद बारीकी से बनाए गए परिधान में सजी, साथ ही आकर्षक सोने के गहनों और सिर पर एक शानदार हेडपीस पहने, किरदार के रॉयल अंदाज को पूरी तरह से पेश करती दिखाई दे रही हैं. पोस्टर के ज़रिए दर्शकों के सामने पहली बार महाकाव्य के इस प्रतिष्ठित किरदार में रकुल को अच्छी तरह से देखने मिल रहा है. 

रामायणम् के हिस्सा होने के बारे ने बात करते हुए रकुल प्रीत सिंह कहती हैं, “नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ का हिस्सा बनना और शूर्पणखा का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव है. इस महाकाव्य में शूर्पणखा की अहम जगह है और एक एक्टर के तौर पर उसकी दुनिया को समझना और उसे पर्दे पर उतारना मेरे लिए शानदार सफर रहा है. ऐसी कहानी का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है, जिसे पीढ़ियों से लोग पसंद करते आए हैं और जिसका हमारी संस्कृति में खास जगह है. मैं इस किरदार में अपने लुक और परफॉर्मेंस को दर्शकों के सामने लाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं. साथ ही, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा जिस ग्रैंड तरीके से इस दुनिया को पर्दे पर ला रहे हैं, उसे देखने का भी इंतजार है.”

रामायणम् की कहानी में रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार बेहद अहम है. शूर्पणखा का भगवान राम और लक्ष्म से सामना होना कहानी में एक अहम मोड़ लाता है, जिसके बाद से ही राम और रावण के बीच की लड़ाई की ओर बढ़ने वाले घटनाओं का सिलसिला शुरू होता है. शूर्पणखा का किरदार कहानी की एक अहम कड़ी है, जो जंगल में होने वाली घटनाओं को आगे चलकर सामने आने वाले बड़े टकराव से जोड़ता है.

'रामायणम्' को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा

दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक 'रामायणम्' को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे.

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायणम्' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है. यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. फिल्म का  पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं. फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी. जबकि फिल्म के गाने टी सीरीज के लेबल तले रिलीज़ किए जाएंगे.