Poonam Pandey News: पूनम पांडे के कथित निधन की खबर ने सभी को चौंका दिया था. अब इस मौत की अफवाह के ठीक दूसरे दिन पूनम पांडे खुद जीवित होकर सामने आ गई हैं. उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्होंने ये पूरा गेम क्यों रचा.
2 फरवरी की सुबह पूनम के इंस्टाग्राम पर इस बात की घोषणा की गई कि वह अब हमारे बीच नहीं रहीं और सर्वाइकल कैंसर के कारण उनका निधन हो गया है. इस खबर ने लोगों को काफी परेशान किया क्योंकि इस पर यकीन करने के लिए कोई सबूत नहीं था. अब शनिवार को खुद पूनम पांडे सामने आई हैं. पूनम ने अपना वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्हें ऐसा स्टंट क्यों करना पड़ा.
'मैं सर्वाइकल कैंसर से नहीं मरी'
इस वीडियो में पूनम ने कहा है, 'मैं जिंदा हूं. मैं सर्वाइकल कैंसर से नहीं मरी. दुर्भाग्य से, मैं यह बात उन लाखों महिलाओं के लिए नहीं कह सकती जो सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी जान गंवा चुकी हैं. ऐसा इसलिए नहीं था क्योंकि वह कुछ नहीं कर सकती थी बल्कि इसलिए क्योंकि उसे पता ही नहीं था कि उसे क्या करना है.
'सभी परीक्षण करने होंगे और एचपीवी टीका लेना होगा.'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं यहां आपको यह बताने के लिए हूं कि अन्य कैंसर की तरह, सर्वाइकल कैंसर को रोका जा सकता है. आपको बस सभी परीक्षण करवाने हैं और एचपीवी वैक्सीन लेनी है. हम ऐसा कर सकते हैं और सुनिश्चित कर सकते हैं कि सर्वाइकल कैंसर के कारण और मौतें न हों.
लोगों ने गुस्सा होकर कहा-पूनम यार, अब खाओ सरेआम गाली
हालांकि, सच तो यह है कि जब से पूनम पांडे की कथित मौत की खबर सामने आई है, ज्यादातर लोग इसे फर्जी बता रहे हैं. अब लोग इस पोस्ट पर पूनम की जमकर आलोचना कर रहे हैं. कई लोग उनके स्टंट को खराब बता रहे हैं. एक ने कहा- पूनम यार, अब खाओ सरेआम गाली. एक अन्य यूजर ने कहा- ये पूरी तरह से घटिया मार्केटिंग आइडिया था. दूसरे ने कहा- यह किसी चीज को प्रमोट करने का सबसे बेतुका तरीका था.
Poonam Pandey की मौत की खबर किसने फैलाई? पूरे परिवार का फोन स्विच ऑफ; आखिर क्या है माजरा