8,340mAh बैटरी, 120Hz AMOLED... Poco X8 5G की ग्लोबल एंट्री, मिलेंगे धांसू फीचर्स, पढ़ें डिटेल्स

Poco ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Poco X8 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ हाई-रिफ्रेश-रेट AMOLED डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी पर खास जोर दिया है.

poco-x8-5g-global-launch-price-specifications-battery-features
Image Source: Social Media

Poco ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Poco X8 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ हाई-रिफ्रेश-रेट AMOLED डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी पर खास जोर दिया है. फोन में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. ग्लोबल मॉडल में 8,340mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है, जबकि भारत में आने वाला मॉडल 9,000mAh बैटरी के साथ 4 सितंबर को दस्तक देगा.

तीन वेरिएंट में आया Poco X8 5G

कीमत की बात करें तो Poco X8 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 269 डॉलर यानी करीब 25,500 रुपये रखी गई है. वहीं 8GB 256GB वेरिएंट 299 डॉलर यानी करीब 28,400 रुपये में आता है. टॉप 12GB 256GB मॉडल की कीमत करीब 349 डॉलर यानी लगभग 33,100 रुपये है. ग्लोबल मार्केट में फोन ब्लैक, ऑरेंज और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, हालांकि कंपनी ने अभी सेल डेट की जानकारी नहीं दी है.

120Hz AMOLED स्क्रीन और Snapdragon प्रोसेसर

Poco X8 5G में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz है. स्क्रीन 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस, HDR10 और 12-बिट कलर्स को सपोर्ट करती है. प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है, जबकि 3,840Hz PWM डिमिंग भी मौजूद है. परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है.

50MP कैमरा और AI फीचर्स से लैस

फोटोग्राफी के लिए Poco X8 5G के रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS और EIS का सपोर्ट मिलता है. इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. कैमरा सिस्टम में अंडरवाटर शूटिंग और डुअल-वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स के साथ Glare Removal, Erase Pro, Image Expansion और Image Enhancement जैसे AI टूल्स भी दिए गए हैं.

चार IP रेटिंग और कई कनेक्टिविटी फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर भी दिया गया है. डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है. यानी कंपनी ने इसे धूल के साथ हाई-प्रेशर और गर्म पानी की बौछारों से सुरक्षा के लिहाज से भी मजबूत बनाया है.

8,340mAh बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

Poco X8 5G के ग्लोबल मॉडल में 13 फीसदी सिलिकॉन इस्तेमाल वाली 8,340mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक, 1,600 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी कम से कम 80 फीसदी हेल्थ बनाए रख सकती है. बैटरी 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन का वजन करीब 223 ग्राम है. अब भारतीय बाजार में 4 सितंबर को 9,000mAh बैटरी वाले मॉडल की एंट्री इस फोन को और ज्यादा दिलचस्प बना सकती है.

ये भी पढ़ें: 5700mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Philips S7221 5G, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन तक... जानें सबकुछ